फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk mom says she sleeps in garage or on the floor when visiting billionaire son know the reason in hindi

US: गैराज में बिस्तर लगाकर क्यों सोती है एलन मस्क की मां? माए मस्क ने खुद किया खुलासा

Sat, 10 Aug 2024 09:50 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 10 Aug 2024 09:50 AM IST
सार

साल 2022 में टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क ने खुलासा किया था कि उनके पास कोई जगह नहीं है, वह अपने दोस्त के घर में रहते हैं। एलम मस्क ने अपने पांच आलीशान घर बेच दिए और स्पेस एक्स के पास दो बेडरूम वाले घर में रहने लगे।

विज्ञापन
Elon Musk mom says she sleeps in garage or on the floor when visiting billionaire son know the reason in hindi
माए मस्क और एलन मस्क - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने के बावजूद एलन मस्क सादगी में रहना पसंद करते हैं। वह तकनीक और स्पेस रिसर्च में दिलचस्पी रखते हैं। उनके निजी जीवन के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। शायद ही किसी को मालूम होगा कि जब उनके परिवार वाले उनसे मिलने आते हैं तो वह उनकी मेजबानी कैसे करते हैं। एलन मस्क की मां माए मस्क ने एक साक्षात्कार में इसका खुलासा किया। माए मस्क एक सुपरमॉडल और डाइटिशियन हैं। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की दौलत का अर्थ यह नहीं कि मेहमानों को भी आलीशान रहन-सहन मिले। 
विज्ञापन


साक्षात्कार में उन्होंने कहा, मुझे गैराज में सोना पड़ता है।  उन्होंने आगे कहा, "आपके पास रॉकेट साइट के पास एक शानदार घर नहीं हो सकता है।" पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, "टोस्का और मैं एक दिन मजाक कर रहे थे कि कैसे हम सभी एक साल तक एक बेडरूम वाले अपार्टमेंट में रहे।"
विज्ञापन


माए ने साझा किया एलन मस्क के साथ रहने का अनुभव
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 2023 में एक पोस्ट में उन्होंने एलन मस्क के साथ रहने का अनुभव साझा किया था। उन्होंने बताया कि वह अक्सर फर्श पर गद्दे या कंबर या फिर गैराज में बिस्तर लगाकर सोती है। माए ने कहा कि उनके अन्य बच्चे टोस्का और किमबॉल ने भी इसका अनुभव किया है। वे भी अक्सर फर्श पर ही सोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



माए ने कहा, "हमने इसे अपना लिया है। यह अभी भी कालाहारी रेगिस्तान में शेरों या लकड़बग्घों के साथ जमीन पर सोने से बेहतर है, जिसका अनुभव मैंने अपने बचपन में किया था।" उन्होंने मंगल ग्रह पर इंसानों को भेजने की भी टिप्पणी की। उन्होंने बताया कि उन्हें यह पसंद नहीं है। माए ने कहा, "आपको छह महीने की तैयारी के साथ रहना होगा, जो मुझे पसंद नहीं। अगर मेरे बच्चे ऐसा चाहते हैं तो मैं इसके लिए तैयार हूं।" 

दो बेडरूम वाले घर में रहते हैं एलन मस्क
साल 2022 में टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क ने खुलासा किया था कि उनके पास कोई जगह नहीं है, वह अपने दोस्त के घर में रहते हैं। एलम मस्क ने अपने पांच आलीशान घर बेच दिए और स्पेस एक्स के पास दो बेडरूम वाले घर में रहने लगे, जिसकी कीमत लगभग $50,000 थी। हालांकि, ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में एक बड़ा पारिवारिक घर खरीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed