फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk Big Decision on Twitter Blue Tick Verify Badge Relaunching News in Hindi

Twitter Blue Tick: ट्विटर की 'ब्लू वैरिफाइड बैज' की रीलॉन्चिंग पर मस्क का बड़ा फैसला, बताया कब शुरू होगी सेवा

Tue, 22 Nov 2022 09:27 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 22 Nov 2022 09:27 AM IST
सार

ब्लू टिक खातों के सत्यापन की सशुल्क व्यवस्था का मस्क का फैसला ट्विटर के अधिग्रहण के बाद सबसे विवादित माना जाता है। कई फर्जी अकाउंट भी वैरिफाइड हो गए थे। इन्हें लेकर काफी मजाक उड़ाई गई थी।

विज्ञापन
Elon Musk Big Decision on Twitter Blue Tick Verify Badge Relaunching News in Hindi
एलन मस्क ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने फिर एक बड़ा फैसला किया है। अब उन्होंने ट्विटर पर 'ब्लू वेरिफाइड बैज' की रिलांचिंग अस्थाई रूप से रोक दी है। पिछले महीने ही 8 डॉलर के शुल्क के साथ इसे शुरू किया गया था, ताकि इस सोशल साइट के सत्यापित अकाउंट की पहचान हो सके। 

विज्ञापन


विज्ञापन


ब्लू टिक खातों के सत्यापन की सशुल्क व्यवस्था का मस्क का फैसला ट्विटर के अधिग्रहण के बाद सबसे विवादित माना जाता है। कई फर्जी अकाउंट भी वैरिफाइड हो गए थे। इन्हें लेकर काफी मजाक उड़ाई गई थी। ब्लू टिक की सशुल्क व्यवस्था को लेकर मस्क की आलोचना भी की गई थी।  इसलिए मस्क ने इसे रोकते हुए कहा कि फर्जी या नकली खातों की पहचान के प्रबंध होने के बाद ही ब्लू टिक बैज की रिलांचिंग होगी। मस्क ने ट्वीट कर कहा कि अब संभवत: व्यक्तियों व कंपनियों अथवा संस्थानों के लिए अलग अलग रंग के 'टिक' होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क के कई फैसले विवादित
ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से मस्क के कई फैसले विवादित व आलोचना की वजह बन रहे हैं। अधिग्रहण के तत्काल बाद उन्होंने शीर्ष पदों पर बैठे अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद बड़े पैमाने पर छंटनी की। सत्यापित खातों की सशुल्क व्यवस्था लागू की। ऐसे कई फैसले से ट्विटर खुद हंसी का सबब बन गया है। दुनिया के सबसे धनी एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया है। इस सोशल साइट को लेकर उनके कई सपने हैं।


ट्रंप का अकाउंट बहाल किया 
पिछले दिनों ही एलन मस्क ने ट्विटर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट की बहाली का भी फैसला लिया, लेकिन ट्रंप ने इस पर बेरुखी दिखाई है। ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कैपिटल हिल दंगों के बाद ट्विटर पर प्रतिबंधित कर दिया गया था। मस्क ने एक सर्वेक्षण के बाद उनका अकाउंट हाल ही में बहाल किया है। इससे पूर्व ट्रंप ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वे इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वापसी करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed