फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk expects Neuralink brain chip to begin human trials in 6 months

Elon Musk: दिमाग में चिप लगाकर घूमेंगे इंसान, दृष्टिबाधितों को भी मिलेगी रोशनी, तैयार होगी न्यूरालिंक की तकनीक

Fri, 02 Dec 2022 06:17 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 02 Dec 2022 06:17 AM IST
सार

द स्ट्रीट की एक रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने कहा कि कंपनी का पहला लक्ष्य दृष्टि व पैरालिसिस को ठीक करना है। जन्मांध लोगों की आंखों में न्यूरालिंक की सहायता से रोशनी लाई जा सकती है। रीढ़ की हड्डी टूटने से पूरी तरह अक्षम लोगों को फिर हष्ट-पुष्ट बनाने में भी न्यूरालिंक की तकनीक मददगार साबित होगी।

विज्ञापन
Elon Musk expects Neuralink brain chip to begin human trials in 6 months
एलन मस्क। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जल्द ही आम इंसान दिमाग में चिप लगाकर घूमेंगे। इस चिप से दृष्टिबाधितों को भी रोशनी मिलेगी। टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने दावा किया है कि उनकी कंपनी न्यूरालिंक अगले छह महीने में इन्सानी दिमाग में चिप लगा देगी।

विज्ञापन


द स्ट्रीट की एक रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने कहा कि कंपनी का पहला लक्ष्य दृष्टि व पैरालिसिस को ठीक करना है। जन्मांध लोगों की आंखों में न्यूरालिंक की सहायता से रोशनी लाई जा सकती है। रीढ़ की हड्डी टूटने से पूरी तरह अक्षम लोगों को फिर हष्ट-पुष्ट बनाने में भी न्यूरालिंक की तकनीक मददगार साबित होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्क ने न्यूरालिंक शो में कहा कि दिमाग में चिप लगाने की दिशा में कंपनी कठिन परिश्रम कर रही है। अधिकांश कागजी कार्य यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) को सौंप दिया गया है। इसके बाद मानव में न्यूरालिंक स्थापित करने में सफलता मिल सकती है।

मस्क ने कहा कि इंसान के लिए वर्तमान आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस का मुकाबला करना बहुत जरूरी हो गया है। इसके जोखिमों को कम करने के लिए हमें कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा, लैपटॉप और फोन के साथ इंटरेक्ट करने की लोगों की क्षमता काफी सीमित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed