फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   elon musk calls himself tech support for donald trump slam us bureaucracy

Elon Musk: 'मैं ट्रंप के लिए तकनीकी मदद जैसा', एलन मस्क ने अमेरिका की नौकरशाही पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 19 Feb 2025 01:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 19 Feb 2025 01:21 PM IST
सार

मस्क ने अमेरिका की नौकरशाही पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि नौकरशाही की वजह से ही ट्रंप के कार्यकारी आदेश लागू नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने नौकरशाही पर लोगों की इच्छा के विपरीत काम करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
elon musk calls himself tech support for donald trump slam us bureaucracy
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स@whiteaglesoarng

विस्तार

टेस्ला के सीईओ और अमेरिकी सरकार के दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख एलन मस्क ने खुद को राष्ट्रपति ट्रंप की तकनीकी मदद (Tech Support) बताया है। मस्क ने अमेरिका की नौकरशाही पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि नौकरशाही की वजह से ही ट्रंप के कार्यकारी आदेश लागू नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने नौकरशाही पर लोगों की इच्छा के विपरीत काम करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


एलन मस्क ने राष्ट्रपति ट्रंप की जमकर तारीफ की
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अमेरिका के एक प्रमुख मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में एलन मस्क ने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि 'मुझे राष्ट्रपति बहुत पसंद हैं। राष्ट्रपति ट्रंप एक अच्छे इंसान हैं। उन्हें मीडिया द्वारा गलत तरीके से निशाना बनाया गया। मैं राष्ट्रपति के साथ काफी समय गुजारता हूं और मैंने एक बार भी उन्हें कुछ गलत या निर्दयी करते नहीं देखा।' मस्क ने कहा कि मैं राष्ट्रपति को तकनीकी मदद देने के लिए हूं। मस्क ने कहा कि 'मैं तकनीक का जानकार हूं और मैं कोशिश कर रहा हूं कि तकनीक इस दुनिया को बेहतर बनाए। मैं राष्ट्रपति की तकनीक के मामले में मदद कर रहा हूं। यह बेहद अहम चीज है। राष्ट्रपति ने कई ऐसे कार्यकारी आदेश दिए हैं, जो देश के लिए अच्छे हैं, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया जा रहा है।'
विज्ञापन


मस्क बोले- हम लोकतंत्र में नहीं बल्कि ब्यूरोक्रेसी में रह रहे
मस्क ने कहा कि अवैध अप्रवासियों को होटल में रखने के लिए अमेरिकी जनता के टैक्स के पैसे का इस्तेमाल करने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने रोक लगाई थी, लेकिन अभी तक उनका आदेश लागू नहीं हो पाया है। मस्क ने कहा कि 'राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश का उल्लंघन बंद होना चाहिए और सरकारी दक्षता विभाग का काम भी यही है कि राष्ट्रपति के आदेश लागू हों। राष्ट्रपति को जनता ने चुना है और नौकरशाही लोगों की भावना के खिलाफ काम कर रही है। नौकरशाही राष्ट्रपति के आदेश को लागू होने से रोक रही है, इसका मतलब है कि वे लोगों की भावना के खिलाफ काम कर रहे हैं, तो फिर हम लोकतंत्र में नहीं बल्कि नौकरशाही व्यवस्था में रह रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed