फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon musk announces negative and hate tweets to be deboosted demonetised under the New Twitter policy

New Twitter Policy: नई नीति के तहत नकारात्मक ट्वीट को आगे नहीं बढ़ाएगा ट्विटर, एलन मस्क ने की घोषणा

Sat, 19 Nov 2022 03:28 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 19 Nov 2022 03:28 AM IST
सार

एलन मस्क माइक्रोब्लॉगिंग साइट का नियंत्रण संभालने के बाद से ही ट्विटर को नया रूप देने में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
Elon musk announces negative and hate tweets to be deboosted  demonetised under the New Twitter policy
एलन मस्क। - फोटो : ANI

विस्तार

एलन मस्क ने नई ट्विटर नीति के तहत नकारात्मक और घृणास्पद ट्वीट्स को आगे नहीं बढ़ाने और उनको डिमोनेटाइज करने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नई ट्विटर नीति अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन पहुंच की स्वतंत्रता नहीं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि ट्विटर कई विवादास्पद खातों को पुनर्स्थापित करने की योजना बना रहा है जिन्हें पहले प्रतिबंधित या निलंबित कर दिया गया था हालांकि कंपनी ने अभी तक पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खाते के बारे में निर्णय नहीं लिया है। एलन मस्क माइक्रोब्लॉगिंग साइट का नियंत्रण संभालने के बाद से ही ट्विटर को नया रूप देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मस्क ने कहा कि विवादास्पद कनाडाई पॉडकास्टर जॉर्डन पीटरसन और राइट विंग वाली व्यंग्य वेबसाइट बाबुल बी, जिन्हें पहले मंच से प्रतिबंधित कर दिया गया था, उनके खातों को बहाल कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कॉमेडियन कैथी ग्रिफिन, जिनका इस महीने की शुरुआत में अकाउंट से निलंबित कर दिया गया था अब उनका खाता भी बहाल हो जाएगा।

सैकड़ों कर्मियों के इस्तीफों के बाद ट्विटर के कई दफ्तर करने पड़े बंद
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क के अल्टीमेटम के बाद सैकड़ों कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ दी है। इस्तीफों के बाद कई दफ्तरों को कंपनी ने कुछ दिनों तक बंद कर दिया। इससे कार्यालयों में अव्यवस्था दिखाई दी। हालात देखते हुए मस्क व उनके सलाहकारों ने कुछ कर्मियों के साथ बैठक कीं और उन्हें काम करते रहने के लिए मनाने की कोशिश की। मस्क ने लोगों को वर्क फ्रॉम होम नीति के बारे में भ्रामक संदेश भेजे। मस्क ने 7,500 में से आधे पूर्णकालिक कर्मियों को हटाने की योजना बनाई है।

 मस्क ने कर्मचारियों को बृहस्पतिवार शाम तक यह चुनने का विकल्प दिया था कि वे या तो हफ्ते में 40 घंटे तक कड़ी मेहनत के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरें अन्यथा कंपनी छोड़ दें। लेकिन अधिकांश ने कंपनी छोड़ने का विकल्प चुना। इससे अराजकता का माहौल दिखाई दिया। हालांकि मस्क ने कहा, वह जानते हैं कि हालात से कैसे जीतना। दो सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने कर्मचारियों को सूचित किया कि वह सोमवार तक अपने कार्यालयों को बंद कर रही है।


सप्ताह में 40 घंटे काम के लिए कहा मस्क ने कंपनी में बने रहने के लिए कर्मचारियों को हफ्ते में कम से कम 40 घंटे तक काम करने के लिए कहा था। उन्होंने कंपनी की सफलता के लिए ‘अत्यंत कठोर कोर’ होने की जरूरत पर जोर दिया।

सामूहिक इस्तीफे वाले दफ्तरों में ताले
जिन दफ्तरों में कर्मियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया है उन दफ्तरों में  ताले भी लगाए जा रहे हैं। ब्लू हार्ट्स और सैल्यूट इमोजीस ने बृहस्पतिवार रात से ट्विटर और उसके आंतरिक चैटरूम में बाढ़ ला दी। दो हफ्ते में दूसरी बार ऐसा हुआ, जब ट्विटर के कर्मचारियों ने नौकरी को इतनी संख्या में छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed