फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk announcement of forming a new party Trump said it was a stupid step also hinted at Gaza Iran deal

Donald Trump: मस्क की 'नई पार्टी' पर भड़के ट्रंप, बताया- बेवकूफी; गाजा सीजफायर व ईरान से डील पर भी की टिप्पणी

Mon, 07 Jul 2025 10:34 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 07 Jul 2025 10:34 AM IST
सार

टेस्ला के मालिक एलन मस्क की तरफ से अमेरिका पार्टी नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने के एलान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे बेवकूफी भरा कदम बताते हुए कहा कि अमेरिका की दो-दलीय राजनीतिक प्रणाली में तीसरी पार्टी सिर्फ भ्रम फैलाएगी। साथ ही, ट्रंप ने गाजा में सीजफायर और ईरान के साथ परमाणु डील को लेकर बड़े समझौते होने के संकेत भी दिए। 

विज्ञापन
Elon Musk announcement of forming a new party Trump said it was a stupid step also hinted at Gaza Iran deal
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मतभेद के बीच टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने अमेरिका पार्टी नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान किया है। इस बार पर राष्ट्रपति ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने इसे बेवकूफी भरा कदम बताते हुए कहा कि अमेरिका में दो दलों की परंपरा रही है। इसमें अब और तीसरी पार्टी बनाना सिर्फ भ्रम फैलाएगा।

विज्ञापन

तीसरी पार्टी बनाना बेवकूफी- ट्रंप
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हमने रिपब्लिकन पार्टी के साथ जबरदस्त सफलता हासिल की है। यह हमेशा से दो पार्टी वाला सिस्टम रहा है। कोई तीसरी पार्टी शुरू करता है तो सिर्फ उलझन होती है। मस्क इसे मजे के लिए कर सकते हैं, लेकिन यह कदम मुझे धोखा लगता है। बता दें कि एलन मस्क की तरफ से नई पार्टी बनाने की यह घोषणा ऐसे समय पर आई है जब अमेरिका में 2026 के चुनावों को लेकर सरगर्मियां बढ़ रही हैं और देश की राजनीति में ध्रुवीकरण तेज हो गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Elon Musk: 'मध्यम वर्ग की भी अब आवाज होगी', एलन मस्क ने बताई अमेरिका पार्टी बनाने की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

 


मस्क ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था की तीखी आलोचना की
शनिवार को मस्क ने कई सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था की तीखी आलोचना की और कहा कि 'हम एक पार्टी व्यवस्था में रहते हैं, लोकतंत्र में नहीं।' मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी पर निशाना साधते हुए लिखा कि 'हमने लाल को देखा, नीले को देखा, लेकिन अब अमेरिका कुछ नए के तैयार है, जो असल में काम करे। अमेरिका पार्टी- अब मध्यम वर्ग की भी आवाज होगी।' मस्क ने एक पोस्ट में लिखा कि 'शांत रह कर वोट करने वाला वर्ग अब शांत नहीं रहा है। यही वो पल है, जब सबकुछ बदल जाएगा। अमेरिका पार्टी अब आ गई है, ये उस व्यवस्था को जवाब है, जिसने लोगों की बात सुनना बंद कर दिया है।'

ये भी पढ़ें:- Elon Musk Political Party: अब ट्रंप को सीधी चुनौती! मस्क ने बनाई 'अमेरिकन पार्टी', कहा- आपको आजादी वापस देंगे

ईरान और गाजा पर बड़े समझौते के संकेत
इसके साथ ही ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय मसले, जैसे ईरान, इस्राइल और गाजा संघर्ष मामले पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस समय इस्राइल के साथ मिलकर कई अहम मुद्दों पर काम कर रहा है, जिनमें गाजा संकट और ईरान से संभावित स्थायी समझौता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हम गाजा को लेकर एक समझौते के बहुत करीब हैं। यह समझौता इसी हफ्ते हो सकता है। साथ ही हम ईरान के साथ भी एक स्थायी डील पर विचार कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed