फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk affair with Nicole Shanahan, wife of the co-founder of Google Sergey Brin

Elon Musk Affair: गूगल के को-फाउंडर की पत्नी से एलन मस्क का चक्कर! नौ बच्चों के हैं पिता, सबकी अलग-अलग मां

Tue, 26 Jul 2022 01:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 26 Jul 2022 01:53 PM IST
सार

एलन मस्क सात नहीं नौ बच्चों के पिता हैं। कुछ दिन पहले सामने आया था कि एलन मस्क की कंपनी में काम करने वाली एक महिला अधिकारी शिवोन जिलिस ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ये बच्चे मस्क के ही हैं।

विज्ञापन
Elon Musk affair with Nicole Shanahan, wife of the co-founder of Google Sergey Brin
एलन मस्क-निकोल शनहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क जितना अपने काम को लेकर जाने जाते हैं, उतनी ही दिलचस्प उनकी निजी जिंदगी भी है। काम के अलावा उनके अफेयर भी चर्चा में रहते हैं। आए दिन मस्क के बारे में कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। अब पता चला है कि उनका अफेयर गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन की पत्नी निकोल शनहान से चल रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन

रिपोर्ट में बताया गया है कि एलन मस्क के साथ अफेयर में होने के कारण ही सर्गेई ब्रिन ने अपनी पत्नी को तलाक दिया था। बताया गया है कि तलाक की अर्जी 15 दिसंबर, 2021 में दाखिल की गई थी। हालांकि, ब्रिन व शनहान फिर से साथ रहने लगे। अब इस रिपोर्ट के बाद ब्रिन के वकील ने कोई टिप्पणी नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करीब आए मस्क और शनहान 

जानकारी के मुताबिक, एलन मस्क और गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन बहुत अच्छे दोस्त थे। मस्क अक्सर ब्रिन के घर आते-जाते रहते थे। इसी दौरान उनकी दोस्ती ब्रिन की पत्नी शनहान से हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती गई और अफेयर शुरू हो गया। जैसे ही इसके बारे में ब्रिन को पता चला, उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। बताया जा रहा है मस्क और शनहान के बीच इस अफेयर की शुरुआत तब हुई, जब मस्क और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रिम्स का ब्रेकअब हुआ था। 

विज्ञापन

कभी ब्रिन ने की थी मस्क की मदद 

रिपोर्ट के मुताबिक, 2008 में आर्थिक मंदी के समय मस्क की कंपनी टेस्ला डबूने की कगार पर आ गई थी। तब मस्क के दोस्त व गूगल के को-फाउंडर ब्रिन ने ही उनकी मदद की थी और टेस्ला को मंदी में डूबने बचाया था। 2015 में ब्रिन को मस्क ने इलेक्ट्रिक कार दी थी। हालांकि, बाद में दोनों के संबंध खराब होते चले गए। 

नौ बच्चों के पिता हैं मस्क 

खबरों के मुताबिक, एलन मस्क सात नहीं नौ बच्चों के पिता हैं। अभी तक उनके सात बच्चों के बारे में ही दुनिया को पता था। हालांकि, कुछ दिन पहले सामने आया था कि एलन मस्क की कंपनी में काम करने वाली एक महिला अधिकारी शिवोन जिलिस ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ये बच्चे मस्क के ही हैं। उनका जन्म बीते साल नवंबर में ही हुआ था। खबरों के मुताबिक, अभी तक मस्क के छह अफेयर दुनिया के सामने आ चुके हैं, जिनसे नौ बच्चे हैं। 

मस्क बोले– लंबे समय से नहीं किया सेक्स 

वहीं, दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने अब इन आरोपों का जवाब देते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा, 'सर्गेई और मैं दोस्त हैं। हम दोनों कल रात एक साथ पार्टी में थे। मैंने तीन साल में केवल दो बार निकोल को देखा है। हमारे बीच कुछ ऐसा नहीं है।'

अफेयर के दावों को खारिज करते हुए मस्क यहीं पर नहीं रुके। टेस्ला सीईओ ने कहा कि उन्होंने लंबे अरसे से संभोग नहीं किया है। मस्क ने ट्वीट करके कहा, 'मैंने लंबे वक्त से किसी के साथ संबंध नहीं बनाए हैं।' दरअसल, मस्क से कुछ यूजर्स ने उनके अफेयर पर सवाल पूछे थे, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने लंबे अरसे से सेक्स नहीं किया है, यहां तक कि छुट्टियों में भी मैंने संबंध नहीं बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed