फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk Acquitted in case of defamation, British diver claimed Rs 1368 crore

मानहानि के मामले में एलन मस्क बरी, ब्रिटिश गोताखोर ने 1368 करोड़ रुपये का किया था दावा

Sat, 07 Dec 2019 02:25 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 07 Dec 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
Elon Musk Acquitted in case of defamation, British diver claimed Rs 1368 crore
elon musk

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (48) को मानहानि के मामले में अमेरिका की एक अदालत ने शुक्रवार को बरी कर दिया। एलन मस्क के खिलाफ ब्रिटिश गोताखोर वर्नोन अनस्वोर्थ ने पिछले साल मुकदमा दर्ज करवाया था। मस्क ने ट्विटर पर अनस्वोर्थ को 'पेडो गाय' कहा था। 

विज्ञापन


अनस्वोर्थ का कहना था कि मस्क के ट्वीट का आशय पेडोफाइल (बच्चों के प्रति कामुक) से था। जिसके बाद अनस्वोर्थ ने मस्क की टिप्पणी को उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने वाले बयान करार देते हुए मस्क पर 19 करोड़ डॉलर (1,368 करोड़ रुपये) का दावा किया था। 
विज्ञापन


जुलाई 2018 में शुरु हुआ था विवाद
मस्क ने अपने ट्वीट को लेकर कहा था कि उनका आशय पेडोफाइल से नहीं था। बता दें कि 'पेडो गाय' दक्षिण अफ्रीका में किसी को आम तौर पर अपमानित करने के लिए कहा जाता है। मस्क ने इसके बाद अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया था। मस्क और अनस्वोर्थ के बीच यह विवाद पिछले साल जुलाई में शुरू हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विवाद तब शुरू हुआ जब बच्चों की फुटबॉल टीम थाईलैंड की गुफा में फंस गई थी। अनस्वोर्थ उन्हें रेस्क्यू कर रहे थे और मस्क पनडुब्बी लेकर मदद के लिए पहुंचे थे, लेकिन अनस्वोर्थ ने मदद से इनकार कर दिया। उन्होंने मस्क के ऑफर को पीआर स्टंट बताया था।


मस्क के वकील एलेक्स स्पिरो ने अदालत में अंतिम सुनवाई के दौरान कहा कि यह मामला दो लोगों के बीच बहस का था, अनस्वोर्थ इससे फायदा लेने की कोशिश कर रहे थे। वकील ने कहा कि मस्क ने ट्वीट हटा लिया था और इसके लिए माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा कि मस्क ने कहीं भी पेडोफाइल शब्द का जिक्र नहीं किया, लेकिन अनस्वोर्थ ने इसे तूल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed