{"_id":"5ea66b628ebc3e90a359b4c8","slug":"ellen-church-was-the-world-first-female-air-hostess-worked-with-boeing-air-transport","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें कौन थीं दुनिया की सबसे पहली महिला एयर होस्टेस, जो विमान इंडस्ट्री में लाईं बदलाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जानें कौन थीं दुनिया की सबसे पहली महिला एयर होस्टेस, जो विमान इंडस्ट्री में लाईं बदलाव
Mon, 27 Apr 2020 10:49 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Ellen Church
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं ने आज के समय में यह बात सिद्ध कर दी है कि वह किसी भी मोर्चे पर पुरुषों से कम नहीं है। यही वजह है कि आज वह एक कारखाने में काम करने से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों का संचालन कर रही हैं। ऐसी ही एक महिला थीं जिनके चलते आज हम विमानों में एयर होस्टेस को काम करते देखते हैं। उन्होंने एयर इंडस्ट्री में महिलाओं का रुतबा बढ़ा दिया।
विज्ञापन
हवाई जहाज में यात्रा करते हुए हमें ज्यादातर महिला एयर होस्टेस दिखाई देती हैं। इसका श्रेय एलेन चर्च को जाता है, जो दुनिया की पहली एयर होस्टेस थीं। एलेन का जन्म 22 सितंबर 1904 को अमेरिका के एक शहर लोवा में हुआ था। साल 1930 में उन्होंने दुनिया की पहली महिला एयर होस्टेस बनने का कीर्तिमान हासिल किया।
विज्ञापन
एलेन चर्च एक नर्स भी थीं
एयर होस्टेस के अलावा, एलेन चर्च एक नर्स भी थीं। उनके पास ट्रेंड नर्स का लाइसेंस होने के साथ ही पायलट का भी लाइसेंस था। 25 वर्षीय एलेन चर्च को यूनाइटेड एयरलाइन्स ने अपने यहां एयर होस्टेस के पद पर रखा था। उनका काम यात्रा के दौरान डरे हुए यात्रियों को संभालना था। चर्च ने इस काम की शुरुआत बोइंग एयर ट्रांसपोर्ट फ्लाइट से की थीं।
विज्ञापन
चर्च की इस उपलब्धि के बाद, एयरलाइन्स इंडस्ट्री में महिलाओं का दबदबा बढ़ता चला गया। इनके बाद महिला एयर होस्टेस को भर्ती किए जाने का सिलसिला शुरु हुआ था।
विमान में एलेन का काम यात्रियों को हर जरूरत का सामान मुहैया करना था। वह उनके खाने-पीने की चीजों से लेकर सोने तक का इंतजाम करती थीं। साथ ही वह पायलट के खाने-पीने का भी भरपूर ख्याल रखती थीं।
वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत में, एयर होस्टेस का काम पुरुष करते थे। लेकिन एलेन के इस इंडस्ट्री में कदम रखने से एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। दुनिया के सबसे पहले एयर होस्टेस हेनरिक कुबिस थे, जिन्होंने साल 1912 में एयर होस्टेस के तौर पर काम करना शुरू किया था।