फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Eight die, dozens wounded in southern Kazakhstan violence

दक्षिणी कजाखस्तान में संघर्ष, आठ की मौत, दर्जनों घायल

Sun, 09 Feb 2020 06:37 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 09 Feb 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
Eight die, dozens wounded in southern Kazakhstan violence
कजाखस्तान सेना - फोटो : सोशल मीडिया

कजाखस्तान के दक्षिण में सैकड़ों ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़पों में आठ लोग मारे गए और दर्जनों जख्मी हुए हैं। मामले को लेकर कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने शनिवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाई और कहा कि हालात पुलिस और राष्ट्रीय रक्षकों के नियंत्रण में है।

विज्ञापन


आंतरिक मंत्री यरलान तुर्गुम्बेव ने कहा कि कजाखस्तान के सबसे बड़े शहर अल्माटी से लगभग तीन घंटे की दूरी पर और किर्गिस्तान से लगी सीमा से करीब जामबील क्षेत्र में ये हिंसक झड़पें हुई हैं। तुर्गुम्बेव ने बताया कि झड़पों में 30 घरों, 15 व्यावसायिक संपत्तियों और 23 कारों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


इस दौरान लगभग 47 लोगों को हिरासत में लिया गया है। राष्ट्रपति तोकायेव ने कहा कि जामबील क्षेत्र के कोरदाई जिले में कई बस्तियों में स्थानीय निवासियों के बीच हुई इन झड़पों में मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग पर हमले के बाद शुरू हुआ संघर्ष

शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक पोस्ट में कई लोग हाथों में डंडे लिए सड़कों के किनारे मार्च करते नजर आ रहे हैं। एक ड्राइवर ने बताया कि संघर्ष के केंद्र मसानची गांव को बंद कर दिया गया था। उसने बताया की डुंगन अल्पसंख्यक जातीय समूह के एक व्यक्ति ने एक कजाख बुजुर्ग पर हमला किया जिसके बाद यह संघर्ष शुरू हुआ। नौजवानों ने 10 से ज्यादा घरों को जला दिया और गोलियां भी चलाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed