{"_id":"5c2744ffbdec2256c065325a","slug":"egyptian-security-forces-have-killed-40-suspected-terrorists-after-tour-bus-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्र में हुए बम धमाके के बाद पुलिस ने 40 संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मिस्र में हुए बम धमाके के बाद पुलिस ने 40 संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया
Sat, 29 Dec 2018 03:27 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गीजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गीजा
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 29 Dec 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
गीजा में यात्री बस पर धमाका हुआ था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्र के सुरक्षाबलों ने तीन अलग-अलग घटनाओं में उत्तरी सिनाई और गीजा में 40 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया है। गृहमंत्रालय ने शनिवार को कहा कि इस घटना को वियतनाम की यात्री बस पर हुए बम धमाके के बाद अंजाम दिया गया है। यात्री बस में हुए धमाके में चार लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि संदिग्ध आतंकवादी शुक्रवार को हुए हमले में शामिल थे या नहीं। लेकिन उन्होंने कहा कि उनके जवानों ने गीजा में उनके ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 30 लोगों को मार गिराया है। मंत्रालय का कहना है कि यह आतंकवादी देश के संस्थान और पर्यटन उद्योग पर बड़े हमले करने की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने 10 संदिग्ध आतंकियों को उत्तर सिनाई में मार गिराया। जहां देश इस्लामिक स्टेट के विद्रोह से लड़ रहा है। राज्य न्यूज एजेंसी मेना का कहना है कि संदिग्ध गोलीबारी में मारे गए हैं। मंत्रालय ने संदिग्धों की पहचान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। न ही यह बताया है कि सुरक्षाबलों को अभियान के दौरान किसी तरह की क्षति हुई है।
विज्ञापन
बयान के अनुसार तीन जगहों पर एक के बाद एक छापेमारी की गई। मंत्रालय ने खून से सने शवों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं जिसमें संदिग्धों के पास राइफल और शॉटगन जमीन पर पड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। शुक्रवार को हुए धमाके में वियतनाम के तीन पर्यटक और मिस्र का एक टूरिस्ट गाइड मारा गया था। वहीं कम से कम 10 लोग घायल हो गए थे।