फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Egypt: Several people died in a multi-car pileup on a highway

Egypt: कोहरे के कारण मिस्र में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराए कई वाहन; 32 लोगों के मारे जाने की खबर

Sat, 28 Oct 2023 05:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 28 Oct 2023 05:01 PM IST
सार

Egypt: मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि काहिरा और भूमध्यसागरीय शहर अलेक्जेंड्रिया को जोड़ने वाले राजमार्ग पर शनिवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) यह हादसा हुआ। एक के बाद एक कई वाहन टकराने से दुर्घटना में 32 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Egypt: Several people died in a multi-car pileup on a highway
मिस्र में बड़ा सड़क हादसा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिस्र के एक राजमार्ग पर कई कारें आपस-में करा गईं, जिसमें कम से कम 32 लोगों के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि काहिरा और भूमध्यसागरीय शहर अलेक्जेंड्रिया को जोड़ने वाले राजमार्ग पर शनिवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) यह हादसा हुआ। एक के बाद एक कई वाहन टकराने से कई गाड़ियों में आग लग गई। दुर्घटना में 32 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, सुबह के समय घना कोहरा लगा हुआ था। हादसा उस समय हुआ जब एक बस ने सड़क किनारे खड़े वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद अन्य वाहन बस से टकरा गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है। बस काहिरा जा रही थी। 

विज्ञापन

घटना के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जिनमें सड़के किनारे वाहन जलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनमें दमकलकर्मी बाहर निकल रहे हैं। सरकारी दैनिक अल-अहरम ने बताया कि काहिरा से करीब 160 किलोमीटर उत्तर में नुबारिया शहर में हुए इस हादसे में 29 वाहन शामिल हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्र के मौसम विज्ञान प्राधिकरण ने एक दिन पहले राजमार्गों पर भारी कोहरे की चेतावनी दी थी।

मिस्र में हर साल घातक सड़क दुर्घटनाएं हजारों लोगों की मौत होती है। उसका खराब परिवहन सुरक्षा रिकॉर्ड है। दुर्घटनाएं ज्यादातर तेज गति, खराब सड़कों या यातायात कानून ठीक से लागू न होने के कारण होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed