{"_id":"5c7cecafbdec2229c12b9fe7","slug":"egypt-releases-a-leading-photo-journalist-after-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्र ने प्रमुख फोटो पत्रकार शॉकान को पांच साल बाद रिहा किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मिस्र ने प्रमुख फोटो पत्रकार शॉकान को पांच साल बाद रिहा किया
Mon, 04 Mar 2019 03:40 PM IST
अमर शर्मा
एपी , काहिरा
एपी , काहिरा
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
egypt protest
- फोटो : अमर उजाला
मिस्र के एक प्रमुख फोटो पत्रकार को पांच साल की जेल के बाद रिहा कर दिया गया। पत्रकार के परिवार और वकील ने यह जानकारी दी। "शॉकान" के रूप में जाने जाने वाले फोटो पत्रकार महमूद अबू जैद को साल 2013 के धरना प्रदर्शन में संलिप्त होने के लिए दोषी ठहराया गया था। बड़े पैमाने पर हुए उन विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया था, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
महमूद के वकील, ताहिर अबुएल-नासेर ने कहा कि उन्हें सोमवार सुबह काहिरा के गिजा स्थित एक पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया। उनके परिवार ने उनकी रिहाई की पुष्टि की।
विज्ञापन
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने हाल के वर्षों में पत्रकारों पर अभूतपूर्व कार्रवाई की है। कार्रवाई के तहत दर्जनों पत्रकारों को हिरासत में ले लिया गया, जबकि कुछ विदेशी पत्रकारों को देश से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
सितंबर में देश की एक अदालत ने पांच साल की सजा के बाद शॉकान की रिहाई का आदेश दिया था।