{"_id":"62f006798695da71537d8a71","slug":"egypt-4500-year-old-temple-found-one-of-the-lost-four-sun-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"Egypt: 4500 साल पुराना मंदिर मिला, खोए हुए चार सूर्य मंदिरों में से एक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Egypt: 4500 साल पुराना मंदिर मिला, खोए हुए चार सूर्य मंदिरों में से एक
Mon, 08 Aug 2022 12:07 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, काहिरा।
एजेंसी, काहिरा।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:07 AM IST
सार
मिस्र के पुरातत्वविदों ने कहा कि इन मंदिरों के बारे में सिर्फ ऐतिहासिक स्रोतों से जाना जाता है, अभी तक वह मिले नहीं हैं। इमारत का एक हिस्सा पांचवें राजवंश के छठे शासक ने अपना मंदिर बनाने के लिए ध्वस्त कर दिया था। खोदाई करने वाली टीम को जमीन के नीचे मिट्टी के बर्तन मिले हैं।
विज्ञापन
सूर्य मंदिर का हिस्सा।
- फोटो : Egyptian Ministry of Tourism and Antiquities
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिस्र में 4500 साल पुराना एक मंदिर मिला है, जो कि खोए हुए सूर्य के चार मंदिरों में से एक हो सकता है। मिस्र के पुरातत्वविदों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ये मिट्टी के ईंट से बनी इमारत मिस्र के पांचवें राजवंश के खोए हुए सूर्य मंदिरों में से एक है। मिस्र का पांचवां राजवंश 2465 से 2323 ईसा पूर्व तक था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इन मंदिरों के बारे में सिर्फ ऐतिहासिक स्रोतों से जाना जाता है, अभी तक वह मिले नहीं हैं। इमारत का एक हिस्सा पांचवें राजवंश के छठे शासक ने अपना मंदिर बनाने के लिए ध्वस्त कर दिया था। खोदाई करने वाली टीम को जमीन के नीचे मिट्टी के बर्तन मिले हैं।
विज्ञापन
पांचवें राजवंश के राजाओं के नाम वाले कुछ स्टांप भी मिले हैं। 19वीं शताब्दी में पहला सूर्य मंदिर खोजा गया था। इसके बाद ऐसी खोज हुई जो बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुरातत्वविदों के मुताबिक, मिस्र में ऐसे है छह या सात मंदिर थे, जिनमें से अभी तक सिर्फ दो ही मिल सके हैं।
विज्ञापन