फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Efforts to achieve end to the war Ukraine President Volodymyr Zelenskyy urges UN russia

UN: 'युद्धविराम के बजाय पूर्ण शांति स्थापित करने के प्रयास हो', यूएन में यूक्रेन के राष्ट्रपति का बयान

Thu, 26 Sep 2024 08:26 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 26 Sep 2024 08:26 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलते हुए उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमाओं को बहाल करने के अपने दो साल पुराने प्रस्ताव को अपनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Efforts to achieve end to the war Ukraine President Volodymyr Zelenskyy urges UN russia
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वैश्विक नेताओं से आग्रह किया कि वे उनके देश के साथ खड़े हों और रूस के साथ युद्धविराम के बजाय वास्तविक, न्यायपूर्ण शांति स्थापित करने की कोशिश करें। संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलते हुए उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमाओं को बहाल करने के अपने दो साल पुराने प्रस्ताव को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


'संयुक्त राष्ट्र चार्टर का पालन होना चाहिए'
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि 'हमें संयुक्त राष्ट्र चार्टर का पालन करना चाहिए और यूक्रेन के अधिकार, उसकी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की गारंटी देनी चाहिए। हमें रूस के कब्जे को खत्म करने की जरूरत है। शांति की तलाश के लिए कोई भी समानांतर या वैकल्पिक प्रयास, वास्तव में, युद्धविराम के प्रयास हैं और इनसे पूर्ण शांति नहीं आ सकती। जब कोई वैकल्पिक प्रस्ताव आधे-अधूरे मन से पेश किया जाता है तो उस वक्त यूक्रेन के लोगों की पीड़ा और दर्द को अनदेखा किया जाता है। साथ ही यह पुतिन को वह राजनीतिक जगह देता है, जो उन्हें युद्ध जारी रखने की सहूलियत देता है, साथ ही दुनिया के देशों पर दबाव बनाने की भी सुविधा देता है।'
विज्ञापन


सभी देशों से मांगा समर्थन
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में, युद्ध और शांति के मामलों को सही मायने में और निष्पक्ष रूप से हल करना असंभव है क्योंकि सुरक्षा परिषद में बहुत कुछ वीटो शक्ति पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि जब हमलावर वीटो शक्ति का प्रयोग करता है, तो संयुक्त राष्ट्र युद्ध को रोकने में शक्तिहीन हो जाता है। उन्होंने कहा कि 'मैं दुनिया के सभी देशों से समर्थन मांग रहा हूं। हम दुनिया को विभाजित नहीं करते हैं। मैं आपसे भी यही मांग करता हूं - दुनिया को विभाजित न करें। एकजुट राष्ट्र बनें, और इससे हमें शांति मिलेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed