{"_id":"6349af745f737d672b1c43e3","slug":"education-minister-said-on-iran-hijab-protest-that-protesting-girl-students-are-mentally-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran Hijab Row: शिक्षा मंत्री बोले- प्रदर्शनकारी छात्राएं मानसिक रोगी, अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran Hijab Row: शिक्षा मंत्री बोले- प्रदर्शनकारी छात्राएं मानसिक रोगी, अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा
Sat, 15 Oct 2022 12:20 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, तेहरान।
एजेंसी, तेहरान।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:20 AM IST
सार
ईरानी शिक्षा मंत्री नूरी ने कहा, ये सभी छात्राएं दिमागी बीमारी से पीड़ित हैं। इन छात्राओं को मानसिक रोग अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, ताकि इन छात्राओं में पनप रहे असामाजिक व्यवहार को दुरुस्त किया जा सके।
विज्ञापन
ईरानी शिक्षा मंत्री यूसुफ नूरी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान में पिछले एक माह से हिजाब के विरोध में जारी प्रदर्शन 30 से ज्यादा शहरों में फैल चुका है जबकि सरकार इन पर दबाव की नीति बना रही है। ईरान के शिक्षा मंत्री यूसुफ नूरी ने यहां तक कह दिया है कि हिजाब का विरोध करने वाली स्कूल या कॉलेज की छात्राओं की मानसिक रूप से बीमार हैं। इस बीच, सरकार ने हिजाब विरोधी आंदोलनों को कुचलने के लिए रिवोल्यूशनरी गार्ड तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
ईरानी शिक्षा मंत्री के बयान का देश में विरोध जताया जाने लगा है। नूरी ने कहा, ये सभी छात्राएं दिमागी बीमारी से पीड़ित हैं। इन छात्राओं को मानसिक रोग अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, ताकि इन छात्राओं में पनप रहे असामाजिक व्यवहार को दुरुस्त किया जा सके।
विज्ञापन
उधर, कुर्दिस्तान में एक बार फिर हिजाब विरोधी प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग और लाठीचार्ज किया गया। कुर्दिस्तान के 10 शहरों में उग्र प्रदर्शनों का दौर जारी है। पुलिस फायरिंग में अब तक 200 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की अपुष्ट खबरें हैं जबकि 2,000 से ज्यादा आंदोलनकारी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
आंदोलन कुचलने में पस्त हुई पुलिस
ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शनों को कुचलने में पुलिस पस्त हो चुकी है। राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी की सरकार की विफलता को देखते हुए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई ने अब आंदोलन को कुचलने के लिए रेवोल्यूशनरी गार्ड्स (सेना की एक शाखा) को तैनात किया है।