फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ED starts raiding on the businessman who funds the party of PM rishi sunak Labor Party accused the government

Britain: PM ऋषि सुनक की पार्टी को फंड देने वाला व्यापारी ED की रडार पर; लेबर पार्टी ने सरकार पर लगाया आरोप

Sun, 21 May 2023 09:35 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंग्लैंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंग्लैंड Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 21 May 2023 09:35 PM IST
सार

इंग्लैंड की सांसद और लेबर पार्टी की वरिष्ठ नेता मार्गरेट हॉज ने एक ब्रिटिश अखबार को बताया कि टोरीज को हो रहे अपने फंडों की जांच करना चाहिए कि उन्हें कहां से फंडिंग हो रही है। उन्हें स्रोतों का पता लगाना चाहिए। जबतक जांच नहीं हो जाती तबतक के लिए उन्हें अपने फंडों को रोक देना चाहिए।

विज्ञापन
ED starts raiding on the businessman who funds the party of PM rishi sunak Labor Party accused the government
ऋषि सुनक, करण चानना। - फोटो : Social Media

विस्तार

इंग्लैंड में विपक्ष ने कंजर्वेटिव पार्टी को मिल रहे दान पर रोक लगाने की मांग की है। विपक्ष का कहना है कि फंडिंग की पहले जांच कराई जाए। बता दें, इंग्लैंड में जिस दान पर बवाल मचा है, वह दानदाता भारतीय मूल का व्यापारी है। दानदाता के खिलाफ भारत में ईडी जांच कर रही है। 

विज्ञापन

विपक्षी सांसद ने लगाया आरोप
इंग्लैंड की सांसद और लेबर पार्टी की वरिष्ठ नेता मार्गरेट हॉज ने एक ब्रिटिश अखबार को बताया कि टोरीज को हो रहे अपने फंडों की जांच करना चाहिए कि उन्हें कहां से फंडिंग हो रही है। उन्हें स्रोतों का पता लगाना चाहिए। जबतक जांच नहीं हो जाती तबतक के लिए उन्हें अपने फंडों को रोक देना चाहिए। उन्होंने सरकार की पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि टोरी प्रमुख दानदाताओं पर ही निर्भर रहती है। इसलिए वह जांच नहीं कर रहे। लेकिन अब नए कानूनों के बाद उन्हें जांच के लिए मजबूर किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन

अमीरा जी फूड्स के बारे में विस्तार से जानिए 
कंजर्वेटिव पार्टी को फंड कर रहे दानदाता वैश्विक चावल ब्रांड अमीरा के प्रमुख करण चानना हैं। चनाना पर आरोप है कि उन्होंने बैंक लोन को शेल कंपनियों में बदल दिया है। कहा जाता है कि चनाना ने अपनी ब्रिटिश कंपनी अमीरा जी फूड्स के माध्यम से सितंबर 2019 से अब तक कंजर्वेटिव पार्टी को 220,000 ब्रिटिश पाउंड के आसपास दान दिया है। दो मई को ईडी ने भारत में चनाना के अमीरा प्योर फूड्स कंपनी सहित कुल 21 ठिकानों पर छापा मारकर तलाशी अभियान चलाया था। अधिकारियों का कहना है कि मामले में चार्जशीट दायर करना बाकी है क्योंकि अभी पूछताछ की जा रही है। अमीरा फूड्स ने अवैध रूप से वास्तविक व्यापार की आड़ में कई शेल कंपनियों को लोन की राशि ट्रांसफर कर दी है। कहा जा रहा है कि जो व्यक्ति भारत में अपने लोन नहीं चुका पाता था, वह इंग्लैंड की कंजर्वेटिव पार्टी को दान दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई में था मुख्यालय
बता दें, अक्टूबर 2012 में अमीरा नेचर फूड्स न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हुई थी। अमीरा फूड्स हिमालय की तलहटी में उगाए जाने वाले बासमती चावल का व्यापार करता था। कंपनी के अध्यक्ष चनाना ने दुबई में गोल्ड टॉवर में अपना मुख्यालय में स्थापित किया था। अमीरा प्योर फूड्स भारत में अमीरा जी फूड्स की सहायक कंपनी है, जिसके खिलाफ भारत में जांच हो रही है। साल 2020 के नवंबर में केनरा बैंक की शिकायतों के बाद सीबीआई ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed