फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Economist Jayanthi Ghosh named in United Nations Economic.Social Committee

अर्थशास्त्री जयंती घोष संयुक्त राष्ट्र आर्थिक-सामाजिक समिति में नामित

Mon, 25 Jan 2021 06:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 25 Jan 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Economist Jayanthi Ghosh named in United Nations Economic.Social Committee
जयंती घोष - फोटो : social media

संयुक्त राष्ट्र ने भारत की विकास अर्थशास्त्री प्रोफेसर जयंती घोष को एक उच्चस्तरीय सलाहकार समिति में नामित किया है। यह समिति कोविड-19 के बाद पैदा होने वाली प्रमुख सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों पर प्रतिक्रिया के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव को सुझाव देगी।

विज्ञापन


इस समिति में कुल 20 सदस्य हैं। 65 वर्षीय जयंती घोष यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसैट्स में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर हैं। उन्होंने लगभग 35 वर्षों तक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र पढ़ाया और कई किताबें लिखी हैं।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग यानी यूएनडीईएसए ने बताया कि आर्थिक-सामाजिक क्षेत्रों में अपने बौद्धिक नेतृत्व के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध 20 प्रमुख हस्तियों को मिलाकर आर्थिक और सामाजिक मामलों पर दूसरे उच्च-स्तरीय सलाहकार बोर्ड का गठन किया जाएगा। बोर्ड अगले दो वर्षों तक यूएन को वैश्विक और स्थानीय स्तर पर नीति निर्माण के लिए सलाह देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed