फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Economist Intelligence Unit, Eiu Report, Not Paris Or Singapore, Tel Aviv Now World Most Expensive City

World's Most Expensive Cities: न पेरिस और न सिंगापुर, ये बन गया है दुनिया का सबसे महंगा शहर

Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
सार

World's Most Expensive Cities: लंदन की इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) द्वारा संकलित आधिकारिक रैंकिंग में पहली बार शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए तेल अवीव पांच पायदान ऊपर चढ़ गया।
 

विज्ञापन
Economist Intelligence Unit, Eiu Report, Not Paris Or Singapore, Tel Aviv Now World Most Expensive City
तेल अवीव - फोटो : Pixabay

विस्तार

लंदन की इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने दुनिया के सबसे महंगे शहरों की सूची जारी की है। इस बार इस सूची में न ही पेरिस और न ही सिंगापुर को प्रथम स्थान प्राप्त हो पाया है, बल्कि सर्वे के मुताबिक इस्राइल का शहर तेल अवीव (Israel Tel Aviv) दुनिया का सबसे महंगा शहर है। इस शहर में बढ़ती महंगाई ने वैश्विक स्तर पर लोगों के खर्चे को काफी बढ़ा दिया है। 'वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स ' 173 शहरों में वस्तुओं और सेवाओं के लिए अमेरिकी डॉलर में कीमतों की तुलना करके संकलित किया गया है।

विज्ञापन


इस वजह से तेल अवीव बना सबसे महंगा शहर
तेल अवीव की राष्ट्रीय मुद्रा शेकेल की मजबूती डॉलर के मुकाबले बढ़ने के साथ  परिवहन और किराने के सामान की कीमतों में वृद्धि के कारण रैंकिंग में ऊपर चढ़ गया। इस साल का डाटा अगस्त और सितंबर में एकत्र किया गया था।
विज्ञापन


पेरिस और सिंगापुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे
पेरिस और सिंगापुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, उसके बाद ज्यूरिख और हांगकांग का स्थान रहा। न्यूयॉर्क छठे स्थान पर था, जिनेवा सातवें स्थान पर था। शीर्ष 10में आठवें स्थान पर कॉपेनहेगन, नौवें पर लॉस एंजिल्स और 10 वें स्थान पर जापान के ओसाका थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल पेरिस, ज्यूरिख और हांगकांग संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर थे
पिछले साल 2020 में, सर्वेक्षण में पेरिस, ज्यूरिख और हांगकांग को संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला था। इन तीनों शहरों में महंगाई चरम पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed