फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   East Africa Malawi Vice President Saulos Klaus Chilima Plane Missing News Updates in Hindi

Malawi Vice President: पूर्वी अफ्रीकी देश मालावी के उपराष्ट्रपति का विमान लापता, नौ अन्य लोग भी हैं सवार

Mon, 10 Jun 2024 09:53 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 10 Jun 2024 09:53 PM IST
सार

मलावी राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विमान के रडार से गायब होने के बाद से विमानन अधिकारियों ने संपर्क बनाने सभी प्रयास किए, लेकिन वे अभी तक उसका पता लगाने में विफल रहे हैं।  
 

विज्ञापन
East Africa Malawi Vice President Saulos Klaus Chilima Plane Missing News Updates in Hindi
मलावी के उप राष्ट्रपति सौलोस क्लॉस चिलिमा, विमान की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फेसबुक @SKCOfficialPage/ANI

विस्तार

मलावी के उपराष्ट्रपति सौलोस क्लॉस चिलिमा और नौ अन्य लोगों को ले जा रहा विमान लापता हो गया है। देश के राष्ट्रपति ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विमान के रडार से गायब होने के बाद से विमानन अधिकारियों ने संपर्क बनाने सभी प्रयास किए, लेकिन वे अभी तक उसका पता लगाने में विफल रहे हैं।  
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि चिलिमा (51 वर्षीय) मलावी रक्षा बल के विमान में सवार थे। विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर राजधानी लिलोंग्वे से रवाना हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आगे कहा गया कि राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय बलों को विमान के ठिकाने का पता लगाने के लिए तत्काल खोज और बचाव अभियान चलाने का आदेश दिया। चकवेरा बहामास की यात्रा करने वाले थे। लेकिन, विमान लापता होने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया। 


2022 में चिलिमा से उनकी शक्तियां छीन ली गईं थीं, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन पर एक ब्रिटिश-मलावी कारोबारी से जुड़े रिश्वत घोटाले मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। 

इससे कुछ दिन पहले ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का भी विमान लापता हो गया था। बाद में खबर सामने आई थी कि उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और उनकी मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed