{"_id":"63fa9278140d7a79550cdec3","slug":"earthquake-strikes-new-britain-papua-new-guinea-usgs-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में आया 6.5 तीव्रता का तेज भूकंप, अफगानिस्तान में फिर हिली धरती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में आया 6.5 तीव्रता का तेज भूकंप, अफगानिस्तान में फिर हिली धरती
Sun, 26 Feb 2023 04:48 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट मोरेस्बी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट मोरेस्बी
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 26 Feb 2023 04:48 AM IST
विज्ञापन
Earthquake
- फोटो : Amar Ujala
पापुआ न्यू गिनी के न्यू ब्रिटेन क्षेत्र में रविवार को भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 6.5 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने यह जानकारी दी। यूएसजीएस के मुतबाकि, भूकंप का केंद्र 65 किमी की गहराई में था। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रविवार तड़के करीब 2:15 बजे अफगानिस्तान के फैजाबाद से 273 किमी उत्तर पूर्व में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने ट्वीट किया कि भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर की गहराई में थी।
विज्ञापन
हाल के दिनों में कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बीते दिनों ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 265 किमी दूर ताजिकिस्तान में था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई थी। इसके अलावा ताजिकिस्तान में मुर्गोब से 67 किमी पश्चिम में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था।
तुर्किये और सीरिया में आया था विनाशकारी भूकंप
वहीं, बीते छह फरवरी को तुर्किये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें 50,000 से अधिक लोगों की जान चली गई। शक्तिशाली भूंकप से हजारों इमारतें ढह गई थीं। इससे लाखों लोग बेघर हो गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी। 21 फरवरी को भी तुर्किये-सीरिया सीमा क्षेत्र में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। तुर्किये के हताय प्रांत में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र अंताक्या शहर था। भूकंप में छह लोगों की मौत हुई है और 294 घायल हुए हैं।