Bangkok Earthquake: बैंकॉक में भूकंप से गिरी 33 मंजिला इमारत का चीन से कनेक्शन, थाईलैंड सरकार ने शुरू की जांच
बैंकॉक में भूकंप के झटकों से एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत देखते ही देखते धराशायी हो गई थी। इस इमारत का चीन से कनेक्शन है। इसे लेकर थाईलैंड सरकार ने जांच शुरू करा दी है। जानिए क्या है इमारत का चीन से संबंध...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैंकॉक में शुक्रवार को आए भूकंप में 33 मंजिला इमारत गिरने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले तीन साल से निर्माणाधीन इस इमारत का चीन से भी कनेक्शन है। इमारत गिरने के बाद थाईलैंड सरकार ने निर्माण कराने वाली फर्म के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि 33 मंजिला इमारत थाईलैंड के राज्य लेखा परीक्षा कार्यालय (एसएओ) की थी। दो अरब से अधिक बहत (45 मिलियन पाउंड) की लागत से तीन साल से यहां कार्यालय का निर्माण किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि एसएओ भवन की इमारत के निर्माण को लेकर इटालियन-थाई डेवलपमेंट पीएलसी (आईटीडी) और चाइना रेलवे नंबर 10 (थाईलैंड) लिमिटेड में अनुबंध हुआ था। चाइना रेलवे नंबर 10 (थाईलैंड) चीन के बड़े इंजीनियरिंग ग्रुप की सहायक कंपनी है, इसके पास 49 फीसदी हिस्सेदारी है।
ये भी पढ़ें: तीसरे दिन भी कांप रही म्यांमार की धरती, अब 5.1 तीव्रता का भूकंप आया; अब तक 1700 की मौत
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 में स्थापित चाइना रेलवे नंबर 10 थाईलैंड ने कार्यालय भवनों, रेलवे और सार्वजनिक सड़कों सहित बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का काम किया है। कंपनी ने 2023 में 199.66 मिलियन बहत का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। इसके कई थाई शेयरधारक हैं। इमारत गिरने के बाद थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने विशेषज्ञ पैनल को इमारत ढहने का कारण जानने के लिए सात दिन का समय दिया है।
ये भी पढ़ें: भूकंप प्रभावित म्यांमार की मदद में भारत सबसे आगे; मानवीय सहायता और आपदा राहत टीम मोर्चे पर
सबसे ज्यादा मौत इमारत के मलबे में दबकर हुईं
बैंकॉक में भूकंप के झटकों से एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत देखते ही देखते धराशायी हो गई थी। देश में भूकंप के चलते 17 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 32 लोग घायल हैं। इसके अलावा 83 लोग लापता हैं। भूकंप में मरने वालों में सबसे ज्यादा निर्माणाधीन इमारत में काम करने वाले श्रमिक हैं। बचाव दल यहां अभी मलबे में शवों को खोज रहे हैं। अब तक आठ शवों को निकाला जा चुका है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.