{"_id":"61d0b9254a583a15861fdd0f","slug":"earthquake-of-5-3-magnitude-jolts-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: पाकिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Earthquake: पाकिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता
Sun, 02 Jan 2022 01:57 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:57 AM IST
सार
पाकिस्तान के भूकंप विज्ञान विभाग ने कहा कि झटके स्वात घाटी, पेशावर, लोअर दीर, स्वाबी, नौशेरा, चित्राल, मर्दन, बाजौर, मलकंद, पब्बी, अकोरा, राजधानी इस्लामाबाद और उसके आसपास में महसूस किए गए।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके के कुछ हिस्सों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 5.3 थी। भूकंप से निवासियों में दहशत फैल गई। भूकंप शाम करीब 6.15 बजे आया। हालांकि प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, अभी तक किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के भूकंप विज्ञान विभाग ने कहा कि झटके स्वात घाटी, पेशावर, लोअर दीर, स्वाबी, नौशेरा, चित्राल, मर्दन, बाजौर, मलकंद, पब्बी, अकोरा, राजधानी इस्लामाबाद और उसके आसपास में महसूस किए गए।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के डर और दहशत से बौखलाकर बड़ी संख्या में निवासी सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए। पिछले साल 24 दिसंबर को स्वात और खैबर पख्तूनख्वा के अन्य इलाकों में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।
विज्ञापन