फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   earthquake occurred around Babala Accham district Nepal National Earthquake Monitoring Research Center

Earthquake: नेपाल में फिर कांपी धरती, रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई तीव्रता; फिलहाल कोई नुकसान नहीं

Tue, 15 Nov 2022 10:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 15 Nov 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
earthquake occurred around Babala Accham district Nepal National Earthquake Monitoring Research Center
भूकंप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

नेपाल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि पवर्तीय राष्ट्र में मंगलवार को एक बार फिर धरती कांपी। भूकंप के झटके छह बजकर 18 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। नेशनल भूकंप निगरानी और शोध केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


एनईएमआरसी ने ट्वीट किया कि अच्छम जिले के बबाला के आसपास 18:08 बजे भूकंप आया। इस हफ्ते की शुरुआत में हिमालयी देश में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन


एनसीएस के अनुसार, भूकंप नेपाल के काठमांडू से 155 किमी पूर्वोत्तर में 100 किमी की गहराई पर आया।  इससे पहले 2015 में राजधानी काठमांडू और पोखरा के बीच मध्य नेपाल में रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता का एक उच्च तीव्रता वाला भूकंप आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अनुमान लगाया गया था कि 8,964 लोग मारे गए थे और लगभग 22,000 लोग घायल हुए थे। झटके लाहौर, पाकिस्तान, तिब्बत के ल्हासा और बांग्लादेश के ढाका में भी महसूस किए गए थे। 1934 में नेपाल को सबसे खराब दर्ज भूकंप का सामना करना पड़ा था। इसकी तीव्रता 8.0 पर मापी गई थी। इससे काठमांडू, भक्तपुर और पाटन के शहर बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed