फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake of 6 Magnitude in Iran after Japan Tokyo 20 Lakh Houses Power Cut

भूकंप : अब ईरान कांपा, 6 तीव्रता का लगा झटका, जापान में आए जोरदार झटके से बुलेट ट्रेन पटरी से उतरी

Thu, 17 Mar 2022 08:18 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान/ टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान/ टोक्यो Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 17 Mar 2022 08:18 AM IST
सार

दक्षिण ईरान में गुरुवार अल सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर गहराई में था। 

विज्ञापन
Earthquake of 6 Magnitude in Iran after Japan Tokyo 20 Lakh Houses Power Cut
earth quake : derailed bullet train in Shiroishi - फोटो : ANI

विस्तार

बुधवार को जापान में शक्तिशाली भूकंप के बाद गुरुवार को ईरान में जोरदार झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिचर स्केल पर 6 मापी गई। जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से बुलेट ट्रेन पटरी से उतर गई। वहां भूकंप के चलते 4 लोगों की मौत हो गई  और 90 घायल हो गए। ईरान में जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है। 

विज्ञापन

दक्षिण ईरान में गुरुवार अल सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर गहराई में था। ईरान में भूकंप की खबर जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस ने दी। 
विज्ञापन

रातभर महसूस किए गए झटके
जापान में भूकंप बुधवार रात 8.06 बजे आया था। इसका केंद्र टोक्यो से 297 किमी दूर था। इससे पूर्वी जापान में व्यापक तबाही की खबर है। पूर्वी जापान के बड़े हिस्से में रात भर झटके आए। कुछ झटकों की तीव्रता 7.4 तक आंकी गई। ड्रोन से ली गई तस्वीरों में मियागी प्रांत के शिरोशी में एक बुलेट ट्रेन पटरी से उतरी दिख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के अनुसार भूकंप के कारण जापान के करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। भूकंप के यह झटके बेहद तेज थे। जिनके बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था।

11 साल पहले आई थी सुनामी
2011 में आई आपदा के 11 साल पूरे होने के कुछ दिनों बाद जापान में भूकंप आया है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि सुनामी का खतरा अब नहीं है। हालांकि जापान मौसम विज्ञान विभाग ने कम खतरे की चेतावनी जारी की है। टोक्यो समेत पूर्वी जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed