फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake in Sichuan province of China, intensity 5.1 on Richter scale

चीन के शिचुआन प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.1 थी तीव्रता

Mon, 03 Feb 2020 10:20 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग Published by: देव कश्यप Updated Mon, 03 Feb 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
Earthquake in Sichuan province of China, intensity 5.1 on Richter scale
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोनावायरस का कहर झेल रहे चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक दक्षिण पश्चिम चीन के शिचुआन प्रांत के क्युइंगबाइजिआंग जिले में सोमवार को 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति से निपटने के लिए अपात कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


चीनी भूकंप नेटवर्ट केन्द्र (सीईएनसी) के अनुसार भूकंप का केन्द्र 30.74 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 104.46 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 21 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप प्रभावित क्षेत्र के लिए कुल 150 राहतकर्मी और 34 वाहन भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने अथवा संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। जिनतांग काउंटी के निवासी जेहांग शुन ने शिन्हुआ को बताया कि भूकंप के झटके 10 से ज्यादा सेकेंड के लिए महसूस हुए, मेरा बेड हिल रहा था।

शिचुआन प्रांत की राजधानी के चेंगदू शहरी इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह स्थान भूकंप के केन्द्र से 38 किलोमीटर दूर है। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि भूकंप के बाद बहुत से लोग घरों के बाहर ही रहे और चेहरों पर मास्क लगाए हुए थे। कुछ लोगों ने सड़क पर कार के अंदर रजाई ओढ़ कर रात बिताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed