{"_id":"62e0a0cfa8a702091f1f03b8","slug":"earthquake-in-philippines-with-a-magnitude-of-7-on-the-richter-scale","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake In Philippines: भूकंप के तेज झटकों से कांपा फिलीपींस, चार की मौत, 60 घायल, 7.0 रही तीव्रता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Earthquake In Philippines: भूकंप के तेज झटकों से कांपा फिलीपींस, चार की मौत, 60 घायल, 7.0 रही तीव्रता
Wed, 27 Jul 2022 10:23 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 27 Jul 2022 10:23 AM IST
सार
Philippines Earthquake: फिलीपींस में भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग दहशत में आ गए। हालांकि, इस दौरान किसी तरह की हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी फिलीपीन में बुधवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिससे कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य लोग घायल हो गए। सात की तीव्रता के भूकंपीय झटके इतने भीषण थे कि उसके प्रभाव से छोटे-छोटे भूस्खलन हुए और इमारतें तथा गिरजाघर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
राजधानी मनीला में भय के कारण लोग अपने घरों और मरीज अस्पतालों से बाहर निकल आए। फिलीपीन के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान के प्रमुख रेनातो सोलिडम ने बताया कि सात तीव्रता के भूकंप का केंद्र अब्रा प्रांत में किसी पर्वतीय इलाके में जमीन से 25 किलोमीटर नीचे था।
विज्ञापन
अब्रा के एक सुरक्षा अधिकारी माइकल ब्रिलैंट्स ने बताया, जमीन ऐसे हिली जैसे मैं झूला झूल रहा हूं और अचानक बिजली चली गई। हम कार्यालय से बाहर भागे तथा मैंने अपने कुछ साथियों के चीखने और रोने की आवाजें सुनी। ये अब तक के सबसे जोरदार भूकंप के झटके थे और मुझे लगा कि धरती फट जाएगी। देश में 1990 में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 2,000 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में 5.4 तीव्रता के झटके
अफगानिस्तान के फैजाबाद में 5.4 तीव्रता का भूकंप बुधवार तड़के आया। यह फैजाबाद से 89 किमी दक्षिण में 200 किलोमीटर की गहराई पर रहा। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी ने ट्वीट कर जानकारी दी। अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
जानें क्यों आता है भूकंप?
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।
जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब है?
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।