{"_id":"5dc4fc6a8ebc3e5b6c69ce32","slug":"earthquake-in-iran-with-an-intensity-of-5-9-five-dead-120-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान में भूकंप के झटके पांच मरे 120 घायल, 5.9 मापी गई तीव्रता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान में भूकंप के झटके पांच मरे 120 घायल, 5.9 मापी गई तीव्रता
Fri, 08 Nov 2019 12:50 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम उत्तरी ईरान में के अजरबैजान प्रांत में 5.9 की तीव्रता से आए भूकंप में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 120 लोग घायल हो गए। आपात सेवा एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एक ईरानी टीवी चैनल के मुताबिक रात के करीब दो बजकर 20 मिनट का समय था जब इलाके में भूकेप के झटकों महसूस किए गए।
रिक्टर पैमाना पर इस भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की कई और इसका केंद्र जमीन से दो किलोमीटर की गहराई में था। इसके अलावा अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.8 थी और इसका केंद्र जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ईरान में अकसर ऐसे भूकंप आते रहते हैं। 2003 में ईरान के बाम शहर में 6.6 की तीव्रता से भूकंप आया था। इस भूकंप में देश को जान-माल का भारी नुकसान हुआ था। भूकंप के कारण लगभग 26,000 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
क्यों आते हैं ईरान में इतने भूकंप-
भू वैज्ञानिकों का कहना है कि ईरान देश में जो जागरोस पर्वत श्रृंखला है वह अरेबियन प्लेट्स और यूरेशियन प्लेट्स के टकराने से बने हैं। भूकंप चक्र के चलते इन पर्वतों का निर्माण हुआ है, अरेबियन और यूरेशियन प्लेट्स बार-बार टकराती हैं जिससे जागरोस पर्वत में बार-बार भूकंप के झटके आते हैं।