{"_id":"5d8c30b38ebc3e01567f14a4","slug":"earthquake-in-eastern-indonesia-measuring-6-on-richter-scale","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गई तीव्रता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पूर्वी इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गई तीव्रता
Thu, 26 Sep 2019 08:59 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, जकार्ता
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 26 Sep 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी इंडोनेशिया के मालुकु द्वीप में बृहस्पतिवार को 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिका के भूकंप वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी। हालांकि यहां भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार स्थानीय समय के हिसाब से सुबह आठ बजकर 46 मिनट पर मालुकु प्रांत के अम्बोन से 37 किलोमीटर दूर 29 किलोमीटर की गहराई में भूकंप आया।
विज्ञापन
इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। इस द्वीप समूह पर पहले भी कई बार खतरनाक भूकंप आ चुके हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि मैं अपने परिवार के साथ सो रहा था तभी घर हिलने लगा। भूकंप वाकई बेहद शक्तिशाली था। हम अपने घरों से बाहर निकले और देखा तो हमारे पड़ोसी भी बाहर निकल रहे थे। सभी घबराए हुए थे।
विज्ञापन
सुलावेसी के पालू में पिछले साल 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी से 4,300 लोगों की मौत हो गई थी या लापता हो गए थे।