फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake In China, scrambles to step up relief, 50 Thousand people relocated after Sichuan

Earthquake-Typhoon: चीन में भूकंप से अब तक 65 की मौत, द. कोरिया में चक्रवात से 20 हजार घरों की बिजली गुल

Tue, 06 Sep 2022 11:07 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 06 Sep 2022 11:07 AM IST
सार

Earthquake In China: दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के लुडिंग काउंटी में सोमवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। इस आपदा ने अब तक 65 लोगों की जान ले ली है।

विज्ञापन
Earthquake In China, scrambles to step up relief, 50 Thousand people relocated after Sichuan
चीन में भूकंप - फोटो : ANI

विस्तार

चीन के सिचुआन में सोमवार को आए भूकंप से भारी तबाही हुई है। इस प्राकृतिक आपदा ने अब तक 65 लोगों की जान ले ली है और 16 लोग लापता हैं। भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि सेकेंड में सबकुछ बर्बाद हो गया। यहां कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। भूकंप का केंद्र लुडिंग काउंटी था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता  6.8 मापी गई थी। जगह-जगह चट्टानें भी टूटकर सड़कों पर गिर गईं तो वहीं रिहायशी इलाकों में इमारतों के मलबे में लोग दब गए।

विज्ञापन


चीन ने राहत देने के लिए उठाया ये कदम
सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गांजी और याआन में फंसे 50,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित  स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके अलावा सिचुआन में  6,500 से अधिक बचाव दल, चार हेलीकॉप्टर और दो मानव रहित हवाई वाहन तैनात किए गए हैं। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की 1100 टीमें लगाई गई हैं। वित्त मंत्रालय और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए 50 मिलियन युआन (लगभग 7.25 मिलियन अमरीकी डॉलर) वित्तीय सहायता प्रदान की है। प्रांतीय सरकार ने भी गांजी को 50 मिलियन युआन आवंटित किए हैं। लुडिंग काउंटी, जहां भूकंप का केंद्र था वहां 3,000 टेंट और 10,000 तह बिस्तरों सहित राहत सामग्री आवंटित की गई थी।
विज्ञापन


चीन में 2008 में 8.2 तीव्रता के भूकंप ने मचाई थी तबाही, 69 हजार से अधिक लोग मारे गए थे
बता दें कि  साल 2008 में चीन में धरती हिलने से मौत का तांडव मच गया। दो मिनट के भीतर 69 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। उस समय भूकंप की तीव्रता  8.2 थी। इस हादसे में 18 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। वहीं चीन के सिचुआन प्रांत में आए भूकंप को इसकी विनाशकारी लीला को देखते हुए ग्रेट शिचुआन भूकंप नाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया में  चक्रवाती तूफान से 20 हजार लोगों ने छोड़ा घर
वहीं दक्षिण कोरिया में टाइफून हिनामनोर ( उष्णकटिबंधीय चक्रवात) के दस्तक देने से कई घरों की बिजली गुल  हो गई है। जिससे 20 हजार से अधिक लोग घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए। जानकारी के अनुसार भयंकर बारिश और हवाओं ने पेड़ों और सड़कों को नष्ट कर दिया। आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, दक्षिणी शहर उल्सान में बारिश में बहने वाली धारा में गिरने के बाद एक 25 वर्षीय व्यक्ति लापता हो गया। इसके अलावा दक्षिणी शहर पोहांग में पोस्को द्वारा संचालित एक प्रमुख इस्पात संयंत्र में आग लगने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed