{"_id":"6117bb5c8ebc3ee5270f7018","slug":"earthquake-earth-shook-in-alaska-6-9-magnitude-jolt-no-damage-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांपी धरती : हैती में शक्तिशाली भूकंप से तबाही, 227 की मौत, सैकड़ों घायल और लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कांपी धरती : हैती में शक्तिशाली भूकंप से तबाही, 227 की मौत, सैकड़ों घायल और लापता
Sun, 15 Aug 2021 03:03 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 15 Aug 2021 03:03 AM IST
सार
- रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 आंकी गई है, हताहतों की संख्या और बढ़ने का अंदेशा है
- अमेरिका के अलास्का में 6.9 तीव्रता का झटका आया हालांकि वहां जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है
- राहत और बचाव कार्य जोरों पर है, सैकड़ों लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है
विज्ञापन
हैती में भूकंप (फाइल फोटो)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैती में आए शक्तिशाली भूकंप में अब तक 227 लोगों की मौत हो गई है। देश के नागरिक सुरक्षा सेवा ने ये जानकारी दी है। समाचार एजेंसी स्पूतनिक के मुताबिक, भूकंप के कारण सैकड़ों लोग घायल और लापता हुए हैं।
विज्ञापन
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 आंकी गई है। हताहतों की संख्या और बढ़ने का अंदेशा है। इससे पहले अमेरिका के अलास्का में भी भूकंप आया। इसकी तीव्रता 6.9 आंकी गई।
विज्ञापन
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने हैती में आए भूकंप की तीव्रता 7.2 आंकी है। समाचार एजेंसी एएफपी ने हैती में 29 लोगों के मारे जाने की खबर दी है। अलास्का में स्थानीय समयानुसार सुबह 5.27 पर भूकंप महसूस किया गया। अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार इसका केंद्र होमर से 605 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था।
विज्ञापन
Earthquake of magnitude 6.9 on the Richter scale occurred 605 km southwest of Homer, Alaska at 1727 hours: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) August 14, 2021
सैकड़ों लापता व घायल
राहत और बचाव कार्य जोरों पर है, सैकड़ों लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। अस्पतालों में घायलों का तांता लगा हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि वह हैती के लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। डब्ल्यूएचओ हर तरह की स्वास्थ्य मदद और दूसरी तरह की सहायता देने को तैयार है।
दक्षिणी इलाकों में तबाही मचाई
हैती के मुख्यमंत्री एरियल हेनरी ने कहा कि भूकंप ने दक्षिणी इलाकों में तबाही मचाई है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों तक हर तरह की मदद पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री ने देश में एक महीने के लिए आपातकाल घोषित किया है।
जुलाई में आया था 8.2 तीव्रता का झटका
इससे पूर्व 28 जुलाई को भी अलास्का में भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे लोग दहशत में आ गए थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.2 बताई गई थी। ये झटके इतने तेज थे कि इनके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि, कुछ देर बाद सुनामी की चेतावनी वापस ले ली गई।
An earthquake of 7.2 magnitude hits Haiti: United States Geological Survey
— ANI (@ANI) August 14, 2021