{"_id":"63709e9cef1475493236093c","slug":"eam-s-jaishankar-met-us-secretary-of-state-antony-blinken-discussion-on-ukraine-issue-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"S Jaishankar: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मिले एस. जयशंकर, युक्रेन मुद्दे पर हुई चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
S Jaishankar: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मिले एस. जयशंकर, युक्रेन मुद्दे पर हुई चर्चा
Sun, 13 Nov 2022 01:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 13 Nov 2022 01:07 PM IST
सार
जयशंकर इन दिनों उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस समय कंबोडिया के दौरे पर हैं। वे आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह पहुंचे थे।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर।
- फोटो : ANI
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों कंबोडिया में हैं। उन्होंने रविवार को अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन संकट, भारत-प्रशांत क्षेत्र को लेकर रणनीति व द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
इस वार्ता के बारे में विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ एक अच्छी बैठक हुई। यूक्रेन, हिंद-प्रशांत, ऊर्जा, जी20 व द्विपक्षीय संबंधों पर सार्थक चर्चा हुई। इससे पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस से भी मुलाकात की थी। वहीं उन्होंने थाईलैंड के अपने समकक्ष के साथ भी बातचीत की थी।
विज्ञापन
बता दें, जयशंकर इन दिनों उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस समय कंबोडिया के दौरे पर हैं। वे आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह पहुंचे थे। शनिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कंबोडियाई सीनेट के अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए दोनों देशों के सांसदों के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही, उप राष्ट्रपति ने नोम पेन्ह में ऐतिहासिक राष्ट्रीय संग्रहालय का दौरा किया।
विज्ञापन