फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   E courts open in China Robots are doing justice from hearing to appearance of witnesses online

चीन में खुली तीन ई-कोर्ट जहां रोबोट सुना रहे हैं फैसला, ऑनलाइन हो रहा केस का निपटारा

Sun, 08 Dec 2019 01:43 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 08 Dec 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
E courts open in China Robots are doing justice from hearing to appearance of witnesses online
रोबोट कोर्ट - फोटो : Social Media
चीन ने न्यायिक अदालतों का बोझ कम करने के लिए ई-कोर्ट खोलकर दुनियाभर खासकर भारत के लिए मिसाल कायम की है। चीन के हेंगझाऊ शहर में अगस्त 2017 में पहले इंटरनेट कोर्ट की स्थापना की गई थी। जहां पहले ही महीने में 12074 मामले आए, जिनमें से 10391 का निपटारा भी हो गया था।
विज्ञापन


इन कोर्ट में पेशी भी वीडियो चैट के माध्यम से हो सकती है। सुनवाई और जिरह खत्म होने के बाद फैसला भी ऑनलाइन ही मिल जाता है। इस कोर्ट में ऑनलाइन कारोबार के विवाद, कॉपीराइट के मामले, ई-कॉमर्स प्रोडक्ट के दावों के मामले सुने जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस कोर्ट में सबसे ज्यादा मामले मोबाइल भुगतान के दौरान हुए फ्राड और ई-कॉमर्स से जुड़े आ रहे हैं। जैसे ही शिकायतकर्ता ऑनलाइन अपनी शिकायत को रजिस्टर कर भुगतान खत्म करता है उसके बाद केस की सुनवाई शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के सोशल मीडिया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वी-चैट पर मोबाइल कोर्ट का भी विकल्प दिया गया है। जिसके जरिए चीन ने अपने नागरिकों को अदालत में शारीरिक रूप से पेश हुए बिना मामले की सुनवाई और इंसाफ की सुविधा प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed