{"_id":"5c4478afbdec224d9d19496a","slug":"dynamite-explosion-in-yaman-five-foreigner-land-mine-specialist-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमन में विस्फोट, बारुदी सुरंग हटाने वाले पांच विदेशी विशेषज्ञों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यमन में विस्फोट, बारुदी सुरंग हटाने वाले पांच विदेशी विशेषज्ञों की मौत
Sun, 20 Jan 2019 07:03 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, दुबई
भाषा, दुबई
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 20 Jan 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
युद्ध की स्थिति से जूझ रहे यमन के मध्य प्रांत मारिब में रविवार को एक विस्फोट में बारुदी सुरंग हटाने वाले पांच विशेषज्ञों की मौत हो गई। सरकार समर्थक एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पांचों मृतक विदेशी विशेषज्ञ थे, जो बारुदी सुरंग हटाने की सऊदी प्रायोजित एक परियोजना पर काम कर रहे थे। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वे किस देश के थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट तब हुआ जब बारुदी सुरंगों को निष्क्रिय करने के लिए ले जाया जा रहा था। मारिब अस्पताल में एक चिकित्सक ने पुष्टि की कि अस्पताल में पांच शव लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में कुछ अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यमन के संघर्ष में मार्च 2015 से लेकर अब तक 10,000 लोगों की मौत हो चुकी है। इस युद्ध को संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया का सबसे खराब मानवीय संकट बताया है।
विज्ञापन