फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dutch police fire on tractor driver during farmer protest Netherlands

Netherlands farmer protest: सरकारी प्रस्ताव के विरोध में सड़कों पर किसान, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर चलाई गोली

Mon, 11 Jul 2022 03:41 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 03:41 PM IST
सार

नीदरलैंड में किसान सरकारी प्रस्ताव के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार ने राज्यों को भी प्रस्ताव लागू करने का एक साल का समय दिया है। 
 

विज्ञापन
Dutch police fire on tractor driver during farmer protest Netherlands
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : social media

विस्तार

नीदरलैंड में डच पुलिस ने 16 साल के लड़के पर गोली चला दी और तीन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। सरकार नाइट्रोजन ऑक्साइड और अमोनिया जैसे प्रदूषकों के उत्सर्जन को 50 प्रतिशत तक कम करने के लिए सरकार एक प्रस्ताव लाई हैं। सरकार ने राज्यों को भी प्रस्ताव लागू करने का एक साल का समय दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सरकार की नीतियों के खिलाफ किसान व उनके सहयोगी प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना में किसी को चोट नहीं आई है। किसानों को सिर्फ चेतावनी देने के लिए गोली चलाई गई। पुलिस ने दावा किया है कि लड़के ने अपने ट्रैक्टर से पुलिस की गाड़ियों को तोड़ने का प्रयास किया था। नेशनल क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन सर्विस ने कहा कि घटना की जांच अधिकारियों द्वारा कराई जाएगी।
विज्ञापन

 
सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर आए किसान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नीदरलैंड सरकार पशुधन को कम करना और कुछ खेतों को खरीदना चाहती है, जिनके जानवर बड़ी मात्रा में अमोनिया का उत्पादन करते हैं। पशुओं के मल-मूत्र से अमोनिया प्रॉड्यूस होता हैं। वहीं, सरकार ने खेती में इस्तेमाल होने वाले उर्वरकों पर भी रोक लगाई हैं। किसानों का तर्क है कि उद्योगों से बड़ी मात्रा में जहरीली गैसें निकलती हैं लेकिन उन पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डैम स्क्वायर पर बड़ी संख्या में पहुंचे किसान
एम्स्टर्डम में प्रसिद्ध डैम स्क्वायर पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों को लेकर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने अपने बैनरों पर लिखा है कि, "युद्ध शुरू हो गया है और हम जीतेंगे।"  किसानों ने भीड़भाड़ वाले राजमार्गों पर आकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। सड़कों पर घास की गांठें फेंक दीं। सड़कों पर ट्रैक्टर आने से ट्रैफिक भी जाम हो गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed