{"_id":"5f73949f24c1cf20110fa942","slug":"dutch-company-made-life-giving-coffin-after-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डच कंपनी ने बनाया मौत के बाद जीवन देने वाला ताबूत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डच कंपनी ने बनाया मौत के बाद जीवन देने वाला ताबूत
Wed, 30 Sep 2020 01:40 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टर्डम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टर्डम
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
नीदरलैंड की लूप नामक एक कंपनी ने लकड़ी की बजाय फंगस से बना एक नए तरह का ताबूत बनाया है। शरीर को दफनाने के बाद यह ताबूत ना केवल खुद पूरी तरह से गल कर खत्म हो सकता है, बल्कि उसमें रखे शव को भी पूरी तरह विघटित कर सकता है।
मौत के बाद शरीर अपने आप ही धीरे धीरे विघटित होता रहता है, लेकिन इसके निर्माता बॉब हेंड्रिक्स ने बताया कि इस विशेष ताबूत की मदद से मृतक के शरीर को इस तरह विघटित किया जा सकेगा, जिससे वह पेड़ पौधों के लिए पोषक तत्व के रूप में बदल जाए। यही कारण है कि कंपनी ने इस ताबूत को ‘जिंदा ताबूत’ नाम दिया है। इस ताबूत में रखा गया शरीर गलने के बाद भी अनगिनत पेड़-पौधों को जीवन दे सकेगा।