फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dubai: Two Kerala nurses save fellow passenger's life on board Air Arabia flight, News in Hindi

केरल के दो नर्स बने देवदूत: बीच हवा में शख्स को पड़ा दिल का दौरा; एअर अरेबिया के विमान में ऐसे बचाई जान

Fri, 31 Oct 2025 05:02 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 31 Oct 2025 05:02 PM IST
सार

केरल के दो नर्सों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एअर अरेबिया के विमान में एक शख्स को दिल का दौरा पड़ने के दौरान न सिर्फ मदद बल्कि विमान के सुरक्षित लैंडिंग तक उसका ख्याल भी रखा। जानकारी के मुताबिक, दोनों नर्स अपनी नई नौकरी के लिए यूएई जा रहे थे, इसी दौरान ये घटना घटी।

विज्ञापन
Dubai: Two Kerala nurses save fellow passenger's life on board Air Arabia flight, News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के दो नर्सों ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान में इंसानियत की एक मिसाल पेश की। दरअसल, कोच्चि से अबू धाबी जा रही एयर अरेबिया की उड़ान (3L128) में सफर के दौरान एक यात्री को अचानक दिल का दौरा पड़ा। उस समय विमान उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद हवा में था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: 'नाबालिग दाता से लीवर ट्रांसप्लांट की मंजूरी पर करें फैसला', केईएम अस्पताल को हाईकोर्ट का निर्देश
विज्ञापन


नई नौकरी के लिए यूएई जा रहे थे दोनों नर्स
जानकारी के मुताबिक, केरल के वायनाड के रहने वाले अभिजीथ जीस (26) और चेंगन्नूर के अजीश नेल्सन (29), दोनों नर्स, अपने नए नौकरी के लिए यूएई जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक यात्री, जो केरल का ही था, अचानक सांस लेने में तकलीफ महसूस कर रहा है। अभिजीथ ने बताया, 'मैंने उसकी नब्ज देखी, लेकिन कुछ महसूस नहीं हुआ। मुझे समझ आया कि उसे कार्डियक अरेस्ट हुआ है।' उन्होंने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया और फ्लाइट क्रू को भी सूचना दी। दोनों ने मिलकर दो बार सीपीआर किया, जिसके बाद यात्री की सांसें लौट आईं और उसकी नब्ज दोबारा चलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान में मौजूद डॉक्टर ने भी की दोनों की मदद
इस दौरान विमान में मौजूद डॉक्टर डॉ. आरिफ अब्दुल खदिर ने भी उनकी मदद की। उन्होंने मरीज को ड्रिप लगाई और पूरी उड़ान के दौरान उसके ब्लड प्रेशर और अन्य पैरामीटर पर नजर रखी। अभिजीथ ने बाद में कहा, 'जब वह फिर से हिला, तो मुझे बहुत राहत मिली। उस पल ने मुझे याद दिलाया कि हम जहां भी जाएं, अपनी जिम्मेदारी अपने साथ लेकर चलते हैं।'


विमान की लैंडिंग के चुपचाप अपने मंजिल के लिए हुए रवाना
दिलचस्प बात यह है कि दोनों नर्सें बिना किसी दिखावे या चर्चा के चुपचाप अपनी मंजिल पर पहुंचीं और नए कार्यस्थल की ओर बढ़ गईं। लेकिन विमान में मौजूद एक अन्य यात्री ने यह कहानी साझा की, तब जाकर यह बात सामने आई।

यह भी पढ़ें - Christie: लंदन में मुगल काल के पेंटिंग की ऐतिहासिक बिक्री, ₹119 करोड़ में बिका 'चीतों के परिवार' का चित्र

मरीज के परिवार ने नर्सों को कहा धन्यवाद
वहीं एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद मरीज को मेडिकल टीम ने इलाज दिया और अब वह पूरी तरह स्थिर है। उसके परिवार ने दोनों नर्सों के प्रति गहरी कृतज्ञता जताई। परिवार ने कहा, 'वे हमारे लिए अजनबी थे, फिर भी उन्होंने हमारे अपने की जान बचाई। उनका साहस और दया हमेशा हमारी दुआओं में रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed