{"_id":"5fac42ee8ebc3e91b6411627","slug":"drunk-hairdresser-spoiled-hair-of-woman-in-greater-manchester","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में हेयरड्रेसर ने महिला के बालों का किया बुरा हाल, सिर में सुई भी रख छोड़ी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शराब के नशे में हेयरड्रेसर ने महिला के बालों का किया बुरा हाल, सिर में सुई भी रख छोड़ी
Thu, 12 Nov 2020 02:27 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 12 Nov 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेट ब्रिटेन के मैनचेस्टर में एक महिला को हेयरड्रेसर की लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी। एमिली हंट नाम की ये महिला एक हेयरड्रेसर के पास अपने बालों को ठीक कराने गई थी। वह चाहती थी कि उसके बाल सबसे अलग दिखें। लेकिन शराब के नशे में उस हेयरड्रेसर ने उसके बाल तो बिगाड़े ही, उसके बालों में एक सुई भी छोड़ दी, जो उसकी सिर में बार-बार चुभ रही थी।
विज्ञापन
ये घटना एमिली नाम की महिला ने अपनी फेसबुक पर शेयर की है। उसने बताया कि एक हेयरड्रेसर ने उसके बालों को 2020 का सबसे खराब हेयरस्टाइल दिया। उस हेयरड्रेसर ने बालों को इस हद तक खराब कर दिया कि उन्हें अपने बाल हटाने पड़े। इसे लेकर वो काफी रोई।
विज्ञापन
इसके बाद महिला अपने एक हेयरड्रेसर दोस्त के यहां गई। उन्होंने उनके बालों को सही किया और उनके सिर से एक सुई निकाली जो उनकी सिर में बार-बार चुभ रही थी।
24 साल की एमिली हंट ने बताया कि उसके बाल काफी अच्छे थे, वो उनको हाइलाइट कराना चाहती थी। साथ ही कहा कि वह अपने बालों की हालत देखकर मरना चाहती थी, लेकिन दूसरे हेयरड्रेसर ने अब उनके बालों को काफी हद तक ठीक कर दिया है।
विज्ञापन