फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   dr denis mukwege will be awarded the Nobel Prize

डॉक्टर डेनिस को दिया जाएगा नोबेल पुरस्कार, युद्ध में किया था दुष्कर्म पीड़ताओं का इलाज

Sun, 09 Dec 2018 11:57 AM IST
भाषा, ओस्लो
भाषा, ओस्लो Updated Sun, 09 Dec 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
dr denis mukwege will be awarded the Nobel Prize

कांगो के डॉक्टर डेनिस मुकवेगे को युद्ध के दौरान यौन उत्पीड़न को समाप्त करने की दिशा में उठाए गए कदम के लिए नोबेल पुरस्कार मिलने जा रहा है। उनका मानना है कि लैंगिक समानता स्थापित करने के प्रयास शांतिकाल में जरूर होने चाहिए। मुकवेगे ने ‘मीटू’ जैसे आंदोलनों की प्रशंसा की। युद्ध के दौरान बलात्कार पीड़िताओं का इलाज करने में योगदान के लिए मुकवेगे को सोमवार को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें और यजीदी कार्यकर्ता नादिया मुराद को साझा रूप से देने की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में युद्ध का दंश झेलने वाले पूर्वी हिस्से में मुकवेगे ने 1999 में पंजी अस्पताल स्थापित किया था, जहां उन्होंने हजारों महिलाओं और लड़कियों तथा छोटी बच्चियों का इलाज किया। उनका कहना है कि इन घटनाओं के कुछ ही आरोपियों को कानून के कठघरे में खड़ा किया गया। मुकवेगे ने कहा, ‘‘ अगर कोई बुराई के खिलाफ नहीं लड़ता है तो यह कैंसर की तरह और बढ़ती है तथा पूरे समाज को तबाह कर देती है।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युद्ध और संघर्ष के दौरान महिलाएं हिंसा की शिकार होती हैं। यहां तक कि दुनिया में महिलाओं और पुरुषों की बीच बराबरी के मामले में शीर्ष रैंक वाले देश नॉर्वे और फ्रांस को भी इस पर अब भी काम करने की जरूरत है क्योंकि “ शांतिकाल में ही पुरुष महिलाओं के बारे में नकारात्मक और असम्मानजनक विचार बनाते हैं।' मुकवेगे ने मीटू जैसे आंदोलन की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘ अगर हमारा समाज चीजों को बदलना चाहता है तो कदम उठाने की जरूरत है, कुछ चीजों को किए जाने की जरूरत है और मैं बहुत खुश हूं कि चुप्पी टूटी है। यह बलात्कार से जुड़ी वर्जना को तोड़ने के लिए बेहद अच्छा कदम है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed