{"_id":"62aa5ccd6eec1057ac63a45d","slug":"dr-anthony-fauci-tests-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"America: व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार एंटनी फौसी कोरोना संक्रमित, अभी हल्के लक्षण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
America: व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार एंटनी फौसी कोरोना संक्रमित, अभी हल्के लक्षण
Thu, 16 Jun 2022 03:57 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 16 Jun 2022 03:57 AM IST
सार
मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ एंटनी फौसी हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के निकट संपर्क में नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
Dr. Anthony Fauci
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ एंटनी फौसी बुधवार (स्थानीय समय) को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके कार्यालय ने जानकारी दी कि उनको कोरोना के सभी डोज लगा दी गई हैं। वह इस समय हल्के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं। आगे कहा कि डॉ फौसी ठीक होने तक आइसोलेशन में रहेंगे और वहीं अपने घर से काम करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
वहीं मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ एंटनी फौसी हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के निकट संपर्क में नहीं रहे हैं। डॉ फौसी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के कोरोना दिशानिर्देशों और अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करेंगे और वहीं कोरोना से ठीक हो जाने के बाद काम पर वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन
इससे पहले, फौसी ने संकेत दिया था कि संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना वैरिएंट ऑमिक्रॉन के साथ लड़ाई के लिए चौथी खुराक देने की आवश्यकता हो सकती है।