{"_id":"5ea4df64fc3402213018cf1d","slug":"dozens-of-doctors-and-nurses-started-hunger-strike-in-pakistan-over-lack-of-coronavirus-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में सुरक्षा उपकरणों और पीपीई किटों की उठी मांग, डॉक्टर्स ने शुरू की हड़ताल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में सुरक्षा उपकरणों और पीपीई किटों की उठी मांग, डॉक्टर्स ने शुरू की हड़ताल
Sun, 26 Apr 2020 06:39 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 26 Apr 2020 06:39 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान डॉक्टर्स- हड़ताल (सांकेतिक)
- फोटो : social media
वैश्विक महामारी कोरोना से दुनिया में मरने वालों की संख्या 2 लाख से अधिक हो गई है और संक्रमण के मामले भी 28 लाख के पार हो गए हैं। दुनियाभर में स्वास्थ्य कर्मचारियों के मरने की खबरें भी लगातार आ रही हैं। वहीं पाकिस्तान में अब उपकरणों और पीपीई किटों की कमी के कारण वहां के दर्जन भर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोरोना के खिलाफ जंग में पहली पंक्ति में खड़े कोरोना योद्धाओं ने पाकिस्तान सरकार से सुरक्षा उपकरणों और सुविधाओं की मांग के साथ भूख हड़ताल की शुरुआत कर दी है। स्वास्थ्यकर्मियों ने एक हफ्ते पहले अस्पतालों में जरुरी सेफ्टी गियर और जरुरी सुविधाओं की मांग की थी। वहीं इसी महीने की शुरुआत में क्वेटा में सुविधाओं की मांग कर रहे 50 डॉक्टरों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के यंग डॉक्टर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में 150 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। करीब 30 डॉक्टर और नर्सों ने इस हड़ताल को शुरू किया है जिसमें रोजाना उनके साथ 200 डॉक्टर जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक डॉक्टर्स ने मांग ना माने जाने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही है। उनका कहना है कि वायरस के खिलाफ अगर डॉक्टरों को सही और जरुरी सामान मिले तो फिर देश में वायरस को फैलने से रोकना मुश्किल होगा।
पाकिस्तान में अब तक 12,000 से अधिक मामले सामने आ गए हैं और 250 से अधिक लोगों की मौत हुई है। कर्ज में डूबे पाकिस्तान को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, अमेरिका समेत कई देशों ने सुरक्षा इंतजामों और उपकरणों के लिए कई लाख करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भीदी है।