{"_id":"5d6da5408ebc3e015b67903b","slug":"dorian-storms-havoc-in-bahamas-13-000-homes-severely-devastated-nearly-20-million-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहामास में डोरियन तूफान का कहर: 13,000 घर बुरी तरह तबाह, करीब दो करोड़ लोग प्रभावित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बहामास में डोरियन तूफान का कहर: 13,000 घर बुरी तरह तबाह, करीब दो करोड़ लोग प्रभावित
Tue, 03 Sep 2019 04:56 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 03 Sep 2019 04:56 AM IST
सार
- राहत की बात यह है कि जान का नुकसान नहीं हुआ है
- कुछ जगहों पर बाढ़ आने का अंदेशा भी जताया गया है
- हालात से निपटने के लिए शरणस्थलों का निर्माण जरुरी
विज्ञापन
हरिकेन डोरियन तूफान बहामास में तबाही मचा रहा है
- फोटो : ANI
विस्तार
हरिकेन डोरियन तूफान कैरिबियाई देश बहामास में तबाही मचाने के बाद अब फ्लोरिडा की तरफ मुड़ गया है। अभी तक तूफान की चपेट में आने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है और 13 हजार अधिक घर नष्ट हो गए हैं या उन्हें नुकसान पहुंचा है। जॉर्जिया और कोरोलिना में रहने वाले लोगों को घर से बाहर निकलने का आदेश दिया गया है। यह तूफान चौथी श्रेणी में बदल गया है और इसने फ्लोरिडा का रुख कर लिया है।
विज्ञापन
Bahamas Prime Minister Hubert Minnis says at least five people have died in the Abaco Islands due to Hurricane Dorian: The Associated Press (file pic) pic.twitter.com/9G0rda7yMg
— ANI (@ANI) September 2, 2019
विज्ञापन
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेडक्रास और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज के इमरजेंसी सेंटर के प्रमुख सुने बुलो ने एक बयान में कहा कि जो कुछ हुआ है उसकी साफ तस्वीर अभी हमारे पास नहीं है। लेकिन इतना कहा जा सकता है कि हरिकेन डोरियन का बहुत खराब प्रभाव पड़ा है और हालात से निपटने के लिए शरणस्थलों का निर्माण, साफ पानी और चिकित्सा सेवा बड़े पैमाने पर मुहैया करानी होगी।
विज्ञापन
संगठन ने कुछ जगहों पर बाढ़ आने का अंदेशा भी जताया है। रेडक्रास का अनुमान है कि यहां करीब 190 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं और अमेरिका के फ्लोरिडा, जार्जिया और साउथ कैरोलिना के 50 हजार लोगों पर इसका असर हो सकता है।