फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Dorian' storm causes devastation in Bahamas, orders to evacuate US coast

अमेरिका की तरफ बढ़ा ‘डोरियन’ तूफान, सरकार ने तट खाली करने के दिए आदेश

Mon, 02 Sep 2019 01:20 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रीवेरिया बीच
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रीवेरिया बीच Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 02 Sep 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
'Dorian' storm causes devastation in Bahamas, orders to evacuate US coast
सांकेतिक तस्वीर

विनाशकारी तूफान ‘डोरियन’ रविवार को बहामास में तबाही मचाने के बाद अमेरिकी तट की ओर बढ़ गया। सबसे खतरनाक पांचवीं श्रेणी के इस तूफान की वजह से चल रही तेज हवाओं और बारिश से बहामास में हजारों घरों को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन


तबाही की आशंका के चलते हजारों लोगों को तटों से दूर जाने का आदेश दिया गया है। फिलहाल कैरीबियाई द्वीपों पर तबाही की तुरंत जानकारी नहीं मिली है। डोरियन तूफान 185 मील प्रति घंटे की गति से बहामास के पश्चिमोत्तर में स्थित अबाको द्वीप के तट से गुजरा। यह कैरीबियाई द्वीपों में आया सबसे भीषण तूफान है। यह अटलांटिक बेसिन में उठने वाला दूसरा सबसे शक्तिशाली तूफान बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि सोशल मीडिया पर जारी तस्वीर हवा और समुद्री लहरों से भारी तबाही इंगित कर रही है। अबाको द्वीप का एक हिस्सा जलमग्न है। मौसम सेवा ने 18 से 23 फुट ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मियामी स्थित राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचएसी) ने बताया कि करीब 220 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और तूफान के ग्रांड बहामास के ऊपर से गुजरने के दौरान कमजोर होने की कोई उम्मीद नहीं है।

तूफान को लेकर अनिश्चितता के बीच दक्षिण पूर्व अमेरिका के राज्यों फ्लोरिडा, जॉर्जिया और दक्षिण कैरोलिना ने तटीय इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए हैं। एनएचएसी ने कहा कि तूफान के सोमवार रात या मंगलवार को फ्लोरिडा तट के करीब पहुंचने की संभावना है। 


रविवार की रात को डोनियर बहामास से गुजरा था। बहामास के प्रधानमंत्री हुबर्ट मिनिस ने संवाददाता सम्मेलन में रुंधे गले से कहा यह संभवत: मेरी जिंदगी का सबसे खराब और दुखी करने वाला दिन है। उन्होंने कहा कि हम चक्रवात का सामना कर रहे हैं। हमने बहामास के इतिहास में ऐसा कभी नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed