फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dont play with fire said China to US over Taiwan arms deal

चीन ने ताइवान के साथ रक्षा समझौता करने पर अमेरिका को दी चेतावनी, कहा- 'आग से मत खेलो'

Sat, 13 Jul 2019 01:33 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 13 Jul 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Dont play with fire said China to US over Taiwan arms deal
डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग - फोटो : PTI

चीन ने ताइवान के साथ रक्षा सौदा करने पर अमेरिका को चेतावनी दी है। चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह उन अमेरिकी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा देगा जो इस 2.2 अरब डॉलर के समझौते में शामिल हैं। चीन ने कहा है कि अमेरिका ऐसा करके आग से खेल रहा है। बता दें इस समझौते में टैंक, मिसाइल और इससे संंबंधित अन्य उपकरण शामिल हैं। चीन का कहना है कि इससे उसकी संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है।

विज्ञापन

ताइवान ने सौदे का बचाव किया

हालांकि ताइवान ने अमेरिका से हथियारों की प्रस्तावित खरीदारी पर चीन की चेतावनी के बाद रक्षा सौदे का बचाव किया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि चीन की ओर से बढ़ते सैन्य खतरे के मद्देनजर अमेरिकी हथियार ताइवान की आत्मरक्षा को मजबूत करने में सहायता करते हैं।

विज्ञापन


इस मामले में अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने कहा है कि ताइवान के अनुरोध के बाद विदेश मंत्रालय ने हथियारों के सौदे को मंजूरी दे दी है। इस सौदे में 108 जनरल डाइनामिक्स कॉर्प M1A2T अबराम टैंक और 250 स्टिंगर मिसाइल हैं। इन सभी का निर्माण अमेरिकी कंपनी रेथियोन ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाशिंगटन ने कहा कि हथियारों की बिक्री से क्षेत्र में बुनियादी सैन्य संतुलन में बदलाव नहीं होगा। लेकिन चीन मांग कर रहा है कि अमेरिका इस सौदे को खत्म करे। चीन का बयान ताइवान के राष्ट्रपति तसाइ इंग-वेन के न्यूयॉर्क दौरे के बाद आया है। चीन इस दौरे से काफी नाराज है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि अमेरिका के इस सौदे से अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हो रहा है। 

हालांकि इस मामले में विदेश विभाग ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है। वहीं इस सौदे में शामिल अमेरिकी कंपनियों ने भी कोई बयान नहीं दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed