{"_id":"5f7c3f0b8ebc3e9b7965a4fc","slug":"donald-trumps-son-eric-trump-gave-answers-questioned-by-new-york-officers-through-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ने जांच अधिकारियों के सवालों का वीडियो के जरिए जवाब दिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ने जांच अधिकारियों के सवालों का वीडियो के जरिए जवाब दिया
Tue, 06 Oct 2020 03:25 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 06 Oct 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
एरिक ट्रंप
- फोटो : twitter.com/erictrump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुत्र एरिक ने परिवार के कारोबार के संबंध में न्यूयार्क के जांच अधिकारियों के सवालों के जवाब दिए। न्यूयार्क के अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स के कार्यालय ने सोमवार को पुष्टि की कि एरिक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वीडियो के जरिए पेश हुए।
विज्ञापन
इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि यह कितने समय तक चला या एरिक से किस प्रकार के प्रश्न पूछे गए। एरिक ऐसे समय पेश हुए जब उनके पिता ट्रंप कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है। जेम्स इस जांच के सिलसिले में जानकारी मांग रहे हैं कि क्या ट्रंप संगठन ने अपनी संपत्ति के मूल्य के बारे में झूठ बोला था ताकि ऋण या करों का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
एक न्यायाधीश ने जांच के सिलसिले में गवाही के लिए पेश होने की खातिर एरिक को बुधवार तक का समय दिया था। इससे पहले अदालत ने इस प्रक्रिया को तीन नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव के बाद तक के लिए देरी करने के प्रयास को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
एरिक ट्रंप के वकीलों ने जांचकर्ताओं के साथ जुलाई के एक साक्षात्कार को अचानक रद्द कर दिया था। उसके बाद डेमोक्रेटिक पार्टी से संबंद्ध जेम्स ने समन करने के लिए न्यायिक आदेश जारी करने का अनुरोध किया था।