फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump will urge India and Pakistan to keep maintain peace during his India Visit

भारत-पाकिस्तान से शांति बनाए रखने की अपील करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Sat, 22 Feb 2020 04:21 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 22 Feb 2020 04:21 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump will urge India and Pakistan to keep maintain peace during his India Visit
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दो दिवसीय भारत यात्रा से पहले अमेरिका के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा है कि ट्रंप भारत और पाकिस्तान से क्षेत्र में शांति बनाए रखने का प्रयास करने की अपील करेंगे। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अधिकारी ने कहा, हम मानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी सफल वार्ता का आधार आतंकियों और उग्रवादियों पर नकेल कसने के प्रयासों पर निर्भर करेगा। हम ऐसा होने की राह देख रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, राष्ट्रपति दोनों देशों से आग्रह करेंगे कि नियंत्रण रेखा पर शांति औऱ स्थायित्व बनाए रखने के प्रयास किए जाएं और दोनों देश ऐसी किसी भी कार्रवाई या बयान देने से बचें जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप दो दिवसीय भारत यात्रा पर सोमवार 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगे। ट्रंप के दौरे को लेकर अहमदाबाद और आगरा सहित दिल्ली में भी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह प्रदेश गुजरात में ट्रंप का भव्य स्वागत किया जाएगा। माना जा रहा है कि पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पर ट्रंप को रिसीव करने पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed