{"_id":"5cf2694bbdec2207215a57bd","slug":"donald-trump-will-announce-his-presidential-election-fight-on-june-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा 18 जून को करेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा 18 जून को करेंगे
Sat, 01 Jun 2019 05:32 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 01 Jun 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह फ्लोरिडा में 18 जून को होने वाली एक रैली में राष्ट्रपति पद के लिए फिर से चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा करेंगे। अमेरिका में 2020 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। ट्रंप ने शुक्रवार को अपने एक ट्वीट में कहा कि ‘मैं प्रथम महिला मेलानिया, उप राष्ट्रपति माइक पेंस और उनकी पत्नी करेन पेंस के साथ ऑरलैंडो में 18 जून को राष्ट्रपति पद के दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का ऐलान करूंगा।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘इस ऐतिहासिक रैली में हमारे साथ शामिल हों।’ डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा चुनाव लड़ने को लेकर काफी समय से खबरें चल रहीं थी लेकिन इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के लिए कई शर्तों पर खरा उतरना पड़ता है। उम्मीदवार का जन्म अमेरिका में ही हुआ होना चाहिए और वह अमेरिकी नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो, 14 वर्षों से लगातार अमेरिका का निवासी हो और पहले दो बार राष्ट्रपति न बन चुका हो क्योंकि अमेरिका में दो बार से ज्यादा कोई राष्ट्रपति नहीं बन सकता।
विज्ञापन