फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump wants to deport millions of illegal immigrants, but agency doesn't have the money: Report

US: अप्रवासियों के खिलाफ ट्रंप के सख्त कदमों से बिगड़ी आव्रजन एजेंसी की स्थिति, बजट की कमी का कर रहा सामना

Fri, 14 Mar 2025 06:40 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 14 Mar 2025 06:40 PM IST
सार

अमेरिका की आव्रजन एजेंसी को इस साल 2 अरब डॉलर की फंडिंग की कमी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप के अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कदमों से एजेंसी के खर्चे बड़े हैं। हालांकि, कांग्रेस ने अस्थायी खर्च बिल के तहत 500 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त राशि मंजूर की है। 

विज्ञापन
Donald Trump wants to deport millions of illegal immigrants, but agency doesn't have the money: Report
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका की आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) एजेंसी को इस साल के लिए दो अरब डॉलर की फंडिंग की कमी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अवैध अप्रवासियों के खिलाफ उठाए गए सख्त कदमों के कारण एजेंसी के खर्चे बढ़ गए हैं। एक्सिओस ने शुक्रवा को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


आईसीई पिछले कुछ वर्षों से बजट की कमी का सामना कर रहा था। लेकिन लाखों अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने के ट्रंप के आदेश के बाद स्थिति और भी बिगड़ गई है। अवैध प्रवासियों के निर्वासन के लिए अधिक संसाधनों की जरूरत होती है, जिसमें कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना, अतिरिक्त हिरासत केंद्र बनाना और निर्वासन के लिए परिवहन बढ़ाना शामिल है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: ट्रंप को अदालत से झटका, संघीय जज ने एजेंसियों से बर्खास्त किए कर्मचारियों को वापस काम पर रखने के आदेश दिए
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अमेरिकी कांग्रेस (संसद) ने आईसीई को अतिरिक्त 500 मिलियन डॉलर देने का फैसला लिया है। यह एक अस्थायी खर्च बिल का हिस्सा है, जिस पर इस समय सीनेट में चर्चा हो रही है। लेकिन यह राशि एजेंसी को अपनी वर्तमान संचालन लागत को पूरा करने के लिए जरूरी रकम का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है। 
 
अवैध अप्रवासियों के खिलाफ ट्रंप के सख्त कदमों की लागत बहुत अधिक है। ट्रंप प्रशासन की योजनाओं में शामिल हैं- 

  • सैकड़ों अतिरिक्त प्रवर्तन कर्मियों की भर्ती
  • आईसीई की हिरासत केंद्रों की क्षमता एक लाख बिस्तरों तक दोगुना करना। 
  • निर्वासन के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाना, जिसके लिए अधिक विमानों की जरूरत होगी और अधिक लॉजिस्टिक समर्थ की आवश्यकता होगी। 

हालांकि, कांग्रेस के पार वर्तमान में जो फंडिंग का विधेयक लंबित है, उसमें सभी खर्चे कवर नहीं किए गए हैं। जिसका मतलब है कि आईसीई को तत्काल अतिरिक्त पैसा मिलने की संभावना कम है। 

ये भी पढ़ें: Michelle Bowman: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के शीर्ष वित्तीय नियामक बनेंगी मिशेल बोमन; ट्रंप प्रशासन ने दिए संकेत!

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed