{"_id":"5fad9d4a8ebc3e5fa2076ec0","slug":"donald-trump-wants-early-withdrawal-of-us-troops-from-west-asia-including-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान समेत पश्चिम एशिया से अमेरिकी सैनिकों की जल्द वापसी चाहते हैं ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान समेत पश्चिम एशिया से अमेरिकी सैनिकों की जल्द वापसी चाहते हैं ट्रंप
Fri, 13 Nov 2020 02:08 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 13 Nov 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के अब केवल कुछ महीने की शेष हैं। इस दौरान ट्रंप प्रशासन अफगानिस्तान समेत पश्चिम एशिया के अन्य हिस्सों से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया को तेज करना चाहता है। अमेरिका की समाचार वेबसाइट एक्जियोस ने बुधवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप अमेरिकी सैनिकों की वापसी की गति धीमी होने से रक्षा मंत्री मार्क एस्पर से नाराज चल रहे थे इसलिए उन्होंने एस्पर को हटाकर क्रिस्टोफर मिलर को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। ट्रंप चाहते हैं कि जल्द से जल्द अफगानिस्तान समेत पश्चिम एशिया के अन्य क्षेत्रों से अमेरिकी सैनिकों की वापसी सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
अधिकारियों को बर्खास्त कर नए अधिकारियों को नियुक्त कर रहे हैं। नए रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर मिलर ने सेना के रिटायर्ड कर्नल डगलस मैकग्रेगोर को अपना वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया है। मैकग्रेगोर अफगानिस्तान और सीरिया से अमेरिकी सैनिकों की वापसी को लेकर काफी मुखर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ट्रंप ने अक्तूबर में एक ट्वीट कर कहा था कि क्रिसमस तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी हो जाएगी। इसके विपरीत अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा था कि हजारों सैनिकों को वापस बुलाने की प्रक्रिया चल रही है और यह 2021 के शुरुआती महीनों तक चलेगी।