फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump tweets on hafiz saeed, mastermind of Mumbai Terror attacks arrested in Pakistan

हाफिज के पकड़े जाने पर ट्रंप ने किया ट्वीट- 10 साल बाद गिरफ्तार हुआ मुंबई हमलों का 'मास्टरमाइंड'

Wed, 17 Jul 2019 08:45 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 17 Jul 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump tweets on hafiz saeed, mastermind of Mumbai Terror attacks arrested in Pakistan
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
मुंबई में 2008 में 26 सिंतबर को हुए आतंकी हमले समेत भारत में कई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड अंतरराष्ट्रीय आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर सईद की गिरफ्तारी में लिखा है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा, "10 साल की तलाश के बाद, पाकिस्तान में मुंबई आतंकवादी हमलों के तथाकथित "मास्टरमाइंड" को गिरफ्तार किया गया है। उसे खोजने के लिए पिछले दो सालों में बड़ा दबाव डाला गया है।" 
विज्ञापन

 

इमरान की अमेरिका यात्रा से पहले गिरफ्तारी

भारतीय विदेश मामलों के जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान ने ये कदम अमेरिका को ध्यान में रखते हुए उठाया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 21 जुलाई को अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। अमेरिका शुरू से ही आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के प्रति कड़ा रुख रखते आया है। 

मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा (जेयूडी) सरगना हाफिज सईद को आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने बुधवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि सईद आतंकवाद रोधी अदालत में पेश होने के लिए लाहौर से गुजरांवाला आया था तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ कई मामले लंबित हैं। बताया जा रहा है कि उसे एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। 


सईद के नेतृत्व वाला जेयूडी लश्कर-ए-तैयबा का ही संगठन है जो 2008 मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार है। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे। 

अमेरिका के वित्त विभाग ने सईद को आतंकवादी सूची में डाल रखा है और अमेरिका ने 2012 से ही सईद को सजा दिलाने के लिए सूचना देने के वास्ते एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के दबाव में पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेयूडी और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों और आतंकवाद के वित्त पोषण के वास्ते निधि जुटाने के लिए ट्रस्टों के इस्तेमाल के मामलों की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed